Bad Blood से पहले खूंखार WWE स्टार ने Roman Reigns को दी धमकी, भरी हुंकार

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली धमकी (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली धमकी (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Sends Warning Roman Reigns: WWE Bad Blood में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) का सामना टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगा। WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में ब्लडलाइन का एक बैकस्टेज प्रोमो देखने को मिला। इसके द्वारा जेकब फाटू ने अपने सभी दुश्मनों को धमकी दी। Bad Blood से पहले उन्होंने रोमन रेंस को भी धमका दिया है। इसके अलावा उन्होंने सोलो सिकोआ को रियल ट्राइबल चीफ कहा।

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट मैच से पहले ब्लडलाइन रिंग की ओर बढ़ता हुआ नज़र आया। इसी बीच टोंगा ब्रदर्स और सोलो सिकोआ चुप थे। जेकब फाटू ने ही प्रोमो कट किया। उन्होंने बताया कि वो और टोंगा ब्रदर्स अपने ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करते हैं। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस समेत अन्य स्टार्स को धमकी दी और बताया कि आगे जाकर उन्हें भी सोलो के प्रति सम्मान दिखाना होगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा,

मैं और टोंगा ब्रदर्स, हम ट्राइबल चीफ से प्यार करते हैं। DIY, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, कोडी रोड्स और यहां तक कि रोमन रेंस, आपको बता दें कि हम हमारे ट्राइबल चीफ से प्यार करते हैं। हमने सीखा है कि किस तरह से हमारे ट्राइबल चीफ का सम्मान किया जाता है। जब आप अपने ट्राइबल चीफ का सम्मान करते हैं, तो एक तरह से आप उनकी पूजा करते हैं। अगर आप ऐसा कुछ नहीं करते हैं, तो भी आप एक दिन हमारे ट्राइबल चीफ, द रियल ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करेंगे।"

आप नीचे जेकब फाटू का वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में ब्लडलाइन की हुई बड़ी जीत

जेकब फाटू के प्रोमो कट करने के बाद टोंगा ब्रदर्स ने रिंग में एंट्री की। वो सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बिना आए। टोंगा ब्रदर्स ने अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को DIY और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ टैग टीम मैच में दांव पर लगाया। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी जबरदस्त रहा और खूब बवाल मचा। अंत में टांगा लोआ ने DIY और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को लैडर पर पटक दिया और फिर चैंपियनशिप निकालकर जीत दर्ज की। टोंगा ब्रदर्स टाइटल रिटेन रखने में सफल हुए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications