"वो अगले ट्राइबल चीफ बन सकते हैं"- पूर्व चैंपियन ने Roman Reigns को हराने वाले WWE Superstar का नाम बताया

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को सिंगल्स मैच में हराना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बने हुए 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच उनके भाई जे उसो (Jey Uso) ने उस सुपरस्टार का नाम बताया है जोकि ट्राइबल चीफ की बादशाहत खत्म कर सकता है।

इस साल की शुरुआत में सैमी ज़ेन को जिस तरह का मोमेंटम मिला था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो रोमन को हरा सकते हैं। Elimination Chamber 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों स्टार्स का मुकाबला हुआ था लेकिन रोमन ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी थी। बाद में रोमन ने कोडी रोड्स, जे उसो और एलए नाइट जैसे स्टार्स को भी मात देकर साबित कर दिया था कि उन्हें अभी कोई नहीं हरा सकता है।

Daily Mail UK के साथ बात करते हुए पूर्व ब्लडलाइन मेंबर जे उसो से पूछा गया कि कौन रोमन रेंस को हरा सकता है। पूर्व टैग टीम चैंपियन जे उसो ने इसके जवाब में सोलो सिकोआ का नाम लिया। जे ने कहा कि सोलो बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं और वो अगले ट्राइबल चीफ बन सकते हैं। जे ने आगे सैमी ज़ेन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो टॉप परफ़ॉर्मर हैं। जे ने सैमी को द मिज़ के बाद अपना फेवरेट रेसलर बताया। उन्होंने कहा,

"बिल्कुल, सैमी फिर से रोमन रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं। वो टॉप परफॉमर्स में से एक हैं। मिज़ के बाद सैमी मेरे फेवरेट रेसलर हैं। अगर आप उनके सभी प्रोमो और उन पर ध्यान देंगे तब आप पाएंगे कि वो टॉप स्टार में से एक हैं। उनकी एक्टिंग स्किल्स बहुत ही बढ़िया हैं।"

youtube-cover

WWE Royal Rumble 2023 में मिला था Roman Reigns को बहुत बड़ा धोखा

WWE Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लेकर मुकाबला हुआ था। मैच के अंत में रोमन अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब रहे थे। मैच के बाद रोमन ने सैमी को केविन पर चेयर से हमला करने के लिए कहा था, लेकिन सैमी ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने रेंस को ही चेयर शॉट मारकर बड़ा धोखा दिया था।

इसके बाद सैमी और ब्लडलाइन की दुश्मनी शुरू हुई थी। WrestleMania 39 के नाईट 1 के मेन इवेंट में सैमी और केविन ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए द उसोज़ को हराया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now