WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई ने उन्हें पछाड़कर किया नया कारनामा, तगड़ा झटका देते हुए इस मामले मे बने नंबर-1

जानिए किस मामले में WWE स्टार रोमन रेंस हुए पीछे?
जानिए किस मामले में WWE स्टार रोमन रेंस हुए पीछे?

Jey Uso Achieves Major Milestone: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को पीछे छोड़ दिया है। मेन इवेंट जे उसो ने हाल ही में King of the Ring टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें गुंथर ने बाहर कर दिया था।

Ad

जे उसो ने पिछले साल द ब्लडलाइन छोड़ दी थी। उन्होंने SummerSlam 2023 में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ा था। जिमी उसो की वजह से मुकाबले में जे उसो को हार का सामना करना पड़ा था। WrestleMania XL में पिछले महीने जे और जिमी का मैच हुआ था। जिमी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सोलो सिकोआ ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया था।

WrestleOps के अनुसार जे उसो की WWE शॉप पर सबसे ज्यादा बिकने वाली टी-शर्ट हैं। जे ने अपने भाई रोमन रेंस को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। आप नीचे लिस्ट देख सकते हैं।

Ad

WrestleMania XL नाईट 2 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनका टाइटल रन खत्म किया था। इसके बाद से वो अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सिकोआ लीड कर रहे हैं। टामा टोंगा और टोंगा लोआ भी इस ग्रुप में शामिल हो गए हैं।

जे उसो लगभग एक साल से रेड ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। कुछ बड़े मैच वो अभी तक लड़ चुके हैं। हालांकि, अभी तक वो कोई बड़ा टाइटल हासिल नहीं कर पाए हैं। सबसे बड़ी बात है कि उन्हें फैंस का खास समर्थन मिल रहा है।

WWE Backlash France में जे उसो को मिली थी हार

इस महीने की शुरूआत में Backlash France में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी। दोनों के बीच मैच काफी अच्छा हुआ था। हालांकि, जे टाइटल जीतने में नाकाम रहे थे। फ्रांस की जनता ने उनका जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया था। ट्रिपल एच भी जे की एंट्री को देखकर काफी खुश हुए थे। उम्मीद है कि जे को आगे जाकर कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications