WWE Superstar ने दिग्गज से माफी मांगते हुए दुश्मनी को खत्म करने की जताई इच्छा, अगले हफ्ते मैच के लिए भी किया चैलेंज

Ujjaval
WWE सुपरस्टार को लेकर जे उसो ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार को लेकर जे उसो ने दिया बड़ा बयान

Jey Uso & Drew Mcintyre: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) की अभी ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के साथ दुश्मनी चल रही है। मैकइंटायर, जे उसो को पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उनके चलते ही स्कॉटिश स्टार को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मैकइंटायर उस चीज़ को नहीं भूले हैं।

WWE के The Bump शो पर जे उसो ने मैकइंटायर से माफी मांगी। उन्होंने कहा,

"वो (ड्रू मैकइंटायर) काफी ज्यादा गुस्सा थे। मुझे माफ कर दीजिए। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आपको उस चीज़ को अब जाने देना होगा। हमेशा गुस्सा मत रहिए। हमने पहले आपके साथ काफी खराब चीज़ें की हैं। मेरे कारण आप वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का मौका गंवा बैठे। हमने कई बार आपकी हालत खराब की। इन सभी चीज़ों के बावजूद, मैं सिर्फ ऑर्डर फॉलो कर रहा था। उस समय मुझे भी गुस्सा आ रहा था लेकिन आपको उस चीज़ को अब जाने देना होगा। हमें आगे बढ़ना होगा और मैं वादा करता हूं कि आपका दिल हल्का हो जाएगा। ड्रू मैकइंटायर, मुझे माफ कर दीजिए।"

youtube-cover

WWE सुपरस्टार Jey Uso ने Drew Mcintyre को मैच लड़कर चीज़ें खत्म करने के लिए कहा

The Bump शो पर जे उसो ने ड्रू मैकइंटायर को लड़ने के लिए चैलेंज किया। उन्होंने कहा,

"मुझे ऑर्डर दिए जा रहे थे। मैं अपने परिवार के साथ था। आप अपने परिवार के लिए क्या करेंगे? मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। आपको पुरानी चीज़ों से आगे बढ़ना होता है क्योंकि यह आपके भविष्य को नहीं तैयार करता है। ड्रू मैकइंटायर, हम इस चीज़ को खत्म कर सकते हैं। आपको जो चाहिए, वो मैं आपको देने वाला हूं। आप जे उसो के खिलाफ आना चाहते हैं? अगले हफ्ते के लिए हम मैच तय कर देते हैं।"

WWE सुपरस्टार जे उसो ने ड्रू मैकइंटायर को चेतावनी देते हुए कहा,

"अगर मेरी और सैथ रॉलिंस की बात की जाए, तो उन्होंने क्लीन तरीके से जीत दर्ज की। इसी के चलते उस चीज़ पर कुछ नहीं किया जा सकता। मेरा अगला फोकस साफ तौर पर ड्रू मैकइंटायर रहेंगे। वो लोगों के लिए Raw में चीज़ें मुश्किल कर रहे हैं। लगता है कि मुझे ड्रू को शांत करने की जरूरत है। मुझे उनपर हाथ उठाना होगा।"

Quick Links

App download animated image Get the free App now