Jey Uso: द ब्लडलाइन (The Bloodline) से अलग होने के बाद WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित किया है। वो इस समय रॉ (Raw) रोस्टर का हिस्सा हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस बार रेसलमेनिया (WrestleMania 40) में जे उसो का अपने भाई के खिलाफ मैच देखने को मिल सकता है।हाल में ही WWE स्टार जे उसो ने TNT Sports को इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने अपने भाई जिमी उसो को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए उनकी तारीफ भी की। जे उसो ने कहा,"जिमी बहुत मजाकिया है और उसे ये नेचुरली करना आता है। उन्होंने लाइव टीवी पर अभी इसका कुछ ही हिस्सा दिखाया है, लेकिन जब भी हम लॉकर रूम में साथ होते थे तो हम हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते थे। मुझे खुशी है कि लोगों को आखिरकार उनका ये रूप देखने को मिल रहा है।" View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने आगे कहा कि उन्हें पता है कि द ब्लडलाइन ग्रुप एक साथ अपने हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन वो अपने जुड़वां भाई के लिए सबसे ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा,"भले ही हम अलग-अलग शो का हिस्सा हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि हम हजारों साल में ही कभी अलग होंगे। वो इस समय कई सैगमेंट का हिस्सा बन रहे हैं। जब मैं ग्रुप में था तो मैं भी इसका हिस्सा बनता था। हां, ये सच हैं कि मैं उन्हें याद करता हूं। मैं जब भी उन सबको एक साथ देखता हूं तो उनके चहेरे पर ये साफ दिखता है कि वो एन्जॉय कर रहे हैं। मैं खास कर अपने भाई के लिए बहुत खुश हूं। वो अब इस पल का मजा ले रहा है। वो अपने कैरेक्टर से बाहर आ रहे हैं और आप भी उसे देख सकते हैं।WWE SummerSlam 2023 में Jimmy Uso ने Jey Uso के खिलाफ लिया था हील टर्नSummerSlam 2023 के मेन इवेंट ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने अपना टाइटल जे उसो के खिलाफ डिफेंड किया था। इस मैच में जे उसो एक समय मैच जीतने ही वाले थे, तभी जिमी ने उन पर अटैक कर दिया था। इस अटैक की वजह से जे को हार का सामना करना पड़ा था और वो ग्रुप से अलग हो गए थे। इस समय वो रेड ब्रांड में नजर आ रहे हैं।