रोमन रेंस के भाई ने किया धमाकेदार ऐलान, WWE रिंग में बड़ा टाइटल जीतकर इतिहास रचने का मिला मौका, क्या डूबते करियर की लगा पाएंगे नैया पार?

wwe
जानिए WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने क्या बड़ा ऐलान किया? (Photo: WWE.com)

Jey Uso Participate Intercontinental Championship Tournament: WWE में रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। रॉ (Raw) के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने बहुत बड़ा ऐलान किया। उनके पास बड़ा टाइटल जीतने का सुनहरा मौका इस बार होगा।

Ad

दरअसल अगले हफ्ते Raw में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। आप सभी को पता है कि ये टाइटल इस समय युवा ब्रॉन ब्रेकर के पास है। उन्होंने SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में सैमी ज़ेन को हराकर मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल हासिल किया था।

Raw में इस हफ्ते बैकस्टेज जे उसो ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सैमी ज़ेन कुछ समय के लिए रिंग से बाहर रहेंगे। जे ने बताया कि वो अब आईसी चैंपियनशिप के लिए होने वाले टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। ये सुनकर जरूर उनके फैंस को खुशी हुई होगी। यहां से जे के डूबते करियर की नैया भी पार लग सकती है।

Ad

जे उसो इस टूर्नामेंट को जीतकर आईसी चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं। ब्रेकर से उनका मुकाबला होगा और वो पहली बार इस टाइटल को जीतकर अपने करियर में इतिहास रच सकते हैं। बड़ी बात है कि उसो चैंपियन बनना डिजर्व भी करते हैं।

WWE Money in the Bank के बाद जे उसो को नहीं मिला कोई बड़ा मौका

WWE द्वारा पिछले महीने Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से जे उसो की बुुकिंग पर ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसा लगता है कि रेड ब्रांड में वो सिर्फ टाइमपास कर रहे हैं। सैमी ज़ेन के साथ उनके कुछ बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिले। उसो ने पहले सैमी से कहा था वो टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जाएंगे लेकिन अब ये प्लान रद्द हो गया है।

पिछले एक साल से जे उसो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। रेड ब्रांड में उन्होंने एक से बढ़कर एक मैच फैंस को दिए। फैंस का जोरदार समर्थन उन्हें मिलता है। बहुत जल्दी वो लोकप्रिय हो गए। बीच में एक बार लगा था कि वो बड़ा टाइटल हासिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब उनके पास बड़ा मौका आ गया है। फिर से वो तगड़ा मोमेंटम प्राप्त कर अपने आपको टॉप पर पहुंचा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications