WWE में Roman Reigns के खिलाफ चैंपियनशिप मैच से पहले फैंस के पसंदीदा Superstar से हुई थी बड़ी गलती, किया चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस से मैच के पहले क्या गलती की थी?
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस से मैच के पहले क्या गलती की थी?

Jey Uso: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) की दुश्मनी सभी को जरूर याद होगी। इन दोनों के बीच आखिरी मुकाबला WWE SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने को मिला था। यह मैच काफी जबरदस्त रहा था और कई फैंस यहां जे उसो के प्रदर्शन से खुश हुए थे। इन सभी चीज़ों के बावजूद उनके लिए मुकाबले में खुद को आगे रखना बहुत मुश्किल था। उन्होंने ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच से पहले हुई बड़ी गलती का खुलासा अब किया है।

WWE ने हाल ही में फैन फेवरेट जे उसो की एक वीडियो पोस्ट की। इसमें जे उसो ने चौंकाने वाला बयान देते हुए बताया कि रोमन रेंस के खिलाफ SummerSlam में मैच से पहले उन्होंने कमर पर टैटू कराया था, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा था। मैच के दौरान भी उन्हें दिक्कत हुई थी। उसो ने बताया कि अंत में उनकी आंखों से आंसू निकलने लग गए थे और वो लगभग रोने ही वाले थे। वो इसे अपनी सबसे बड़ी गलतियों में से एक मानते हैं।

आप नीचे जे उसो की यह वीडियो देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार जे उसो हमेशा रोमन रेंस को ही अपना ट्राइबल चीफ मानने वाले हैं

Gorilla Position को थोड़े समय पहले जे उसो ने इंटरव्यू दिया था। इसी बीच उन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए रोमन रेंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वो हमेशा ही रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानने वाले हैं। उसो ने माना कि रेंस के कारण उन्हें आगे आने का मौका मिला। इसी बीच जे ने भविष्य में ब्लडलाइन की कहानी से दूर रहने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा,

"मेरे लिए रोमन रेंस ही हमेशा ट्राइबल चीफ रहने वाले हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। वो ही ऐसे व्यक्ति थे, जो हमें आगे लेकर आए हैं। आपको पता है कि सांप आगे बढ़ना चाहते हैं। सोलो सिकोआ काफी खतरनाक व्यक्ति हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मैं SmackDown का हिस्सा नहीं हूं। आप समझ रहे हैं, मैं क्या कह रहा हूं? मैं Raw में अपनी अलग चीज़ें करता हूं। जब तक वो फैमिली ड्रामा को SmackDown पर ही रखते हैं, मैं उन्हें अपनी चीज़ें करने दूंगा।"
youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now