WWE में Roman Reigns, The Rock या Solo Sikoa? Jey Uso ने अपने मौजूदा ट्राइबल चीफ का बताया नाम

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE SmackDown में द ब्लडलाइन के अंदर हो रही उथल-पुथल के बीच जे उसो (Jey Uso) ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) हमेशा उनके ट्राइबल चीफ रहेंगे।

Ad

रोमन रेंस ने पिछले चार साल तक शानदार अंदाज में द ब्लडलाइन को लीड किया। द रॉक भी इस ग्रुप में कुछ महीने पहले शामिल हो गए थे। हालांकि, ट्राइबल चीफ स्टेटस को लेकर फ्यूचर में रेंस और रॉक के बीच फ्यूड हो सकती है। WrestleMania XL में हार के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। अब ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं।

कई फैंस असमंजस में हैं कि रोमन रेंस, द रॉक और सोलो सिकोआ के बीच मौजूदा ट्राइबल चीफ कौन है। जे उसो ने इस बात का साफ जवाब दिया और कहा कि रोमन रेंस उनके लिए हमेशा ट्राइबल चीफ रहेंगे। रेंस के साथ मतभेदों के बावजूद Gorilla Position पर जे उसो ने कहा,

मेरे लिए हमेशा रोमन रेंस ही ट्राइबल चीफ रहेंगे। मैंने उनसे सीखा है और आप सभी ये बात मानते हैं। रेंस की वजह से ही हमें फायदा हुआ। सोलो सिकोआ एक बड़ा हिटर है। मुझे खुशी है कि मैं अब SmackDown में नहीं आता हूं। आपको पता है मैं क्या कहना चाहता हूं? मैं अपना काम Raw में करता हूं। जब तक ये फैमिली नाटक वहां चल रहा है तब तक मैं इसे जाने दूंगा।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस की हुई थी हार

WrestleMania XL में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों के बीच हुए मैच में बहुत ड्रामा देखने को मिला था। द ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने मुकाबले में दखलअंदाजी की थी। जॉन सीना और द अंडरटेकर भी मैच में नज़र आए। अंत में रोड्स ने जीत हासिल कर रेंस के टाइटल रन का अंत किया। रोमन 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे।

खैर रोमन इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। WWE ड्राफ्ट का हिस्सा जरूर रेंस रहेंगे। उन्हें पूल में जगह दी गई है। बहुत जल्द उनके ब्रांड का ऐलान हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications