WWE इवेंट में फेमस Superstar ने अपने बड़े दुश्मन Roman Reigns के मूव द्वारा जीता शानदार मैच, मौजूदा चैंपियन को किया धराशाई

..
क्या फिर से होगा भाई का भाई से मुकाबला?
क्या फिर से WWE में होगा भाई का भाई से मुकाबला?

Jey Uso & Roman Reigns: WWE का हालिया लाइव इवेंट लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया था। शो में रॉ (Raw) ब्रांड के जे उसो (Jey Uso) ने मैच जीतने के लिए अपने सबसे बड़े दुश्मन और भाई रोमन रेंस (Roman Reigns) के फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया था।

Ad

इस साल रोमन रेंस के ग्रुप द ब्लडलाइन में बहुत कुछ हुआ था। सबसे चौंकाने वाला मोमेंट वह था, जब पहले जिमी उसो ने और फिर बाद में जे उसो ने ग्रुप को छोड़ दिया था। SummerSlam 2023 में जिमी ने रोमन की जे के खिलाफ टाइटल रिटेन करने में मदद की थी। इसके बाद जे SmackDown छोड़कर Raw में आ गए थे।

लॉस एंजेलिस में हुए WWE के हालिया लाइव इवेंट में जे उसो का सामना जजमेंट डे मेंबर फिन बैलर से हुआ था। मैच के अंत में जे ने टैग टीम चैंपियन बैलर को स्पीयर दिया और पिन करके जीत दर्ज की थी। जे ने रोमन का फिनिशिंग मूव इस्तेमाल करके निश्चित ही ट्राइबल चीफ का ध्यान अपनी ओर खींचा होगा।

Ad

रोमन रेंस और जे उसो का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। जे ट्राइबल चीफ को पिछले तीन साल में पिन करने वाले पहले सुपरस्टार हैं। इसके पहले रोमन को TLC 2019 प्रीमियम लाइव इवेंट में बैरन कॉर्बिन ने पिन किया था। रेंस को तब से अभी तक भी सिंगल्स मैच में किसी ने पिन नहीं किया है। WWE Money in the Bank 2023 में द उसोज़ का मुकाबला रेंस और सोलो सिकोआ की जोड़ी से हुआ था। मैच के अंत में जे ने ट्राइबल चीफ को पिन कर जीत दर्ज की थी।

WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत सकते हैं Roman Reigns के भाई Jey Uso

रेसलिंग जर्नलिस्ट बिल एप्टर ने सीएम पंक के Royal Rumble 2024 में एंट्री के ऐलान के बाद उनके जीतने की संभावना पर सहमत दिखाई है। उन्होंने यह भी माना कि जे उसो वर्ल्ड टाइटल को जीतने के प्रबल दावेदार हैं। UnSKripted पॉडकास्ट में बात करते हुए एप्टर ने कहा,

"यह ऐसी चीज है, जिसके बारे में सब सोच रहे हैं। सीएम पंक ने Royal Rumble में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है, वो संभवतः जीत भी सकते हैं। वो मैच को जीतने के फेवरेट भी होंगे लेकिन कंपनी अंत में सभी को चौंकाते हुए जे उसो को जीत के लिए बुक कर सकती है।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications