Karrion Kross & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) कंपनी में वापसी के बाद सबसे ज्यादा चर्चित सुपरस्टार हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़े मैच के संकेत दिए हैं, जिसमें उनके अलावा रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रे वायट (Bray Wyatt), ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) शामिल हैं।
कुछ हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में कैरियन क्रॉस ने अचानक वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया था। उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर जबरदस्त हमला करते हुए ट्राइबल चीफ को सीधी चेतावनी दी थी। क्रॉस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपनी वापसी और WWE में अपने भविष्य को हाइप करने में लगे हुए हैं।
कभी-कभी वो फैंस के द्वारा एडिट फोटो को भी शेयर करते हैं। हाल ही में कैरियन ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें रेंस दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ दिख रहे थे। पूर्व NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस ने एक फैन के द्वारा बनाई गई फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।
इस फोटो में एक फैंटेसी मैच के ग्राफिक को दिखाया गया है, जिसमें Clash at The Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में कैरियन क्रॉस, रोमन रेंस, ब्रे वायट और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला फैटल फोर वे मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हो रहा है।
क्रॉस की इंस्टाग्राम स्टोरी:
![क्रॉस ने दिए बड़े मैच के संकेत](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/51e81-16606185069493-1920.jpg 1920w)
WWE Clash at the Castle में भिड़ेंगे ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस
WWE यूके में 30 साल बाद बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Clash at the Castle आयोजित करने जा रही है। शो के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से भिड़ेंगे। कैरियन क्रॉस के स्कॉटिश वॉरियर पर हमले के बाद कई फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि पूर्व NXT चैंपियन भी मैच का हिस्सा हो सकते हैं।
Wrestling Observer Newsletter की रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि क्रॉस इस मैच में नहीं जोड़े जाएंगे। साथ ही कई बड़े मीडिया आउटलेट्स ने ब्रे वायट की WWE में जल्द ही वापसी के संकेत दिए हैं। अगर ऐसा होता है तो भविष्य में यह फैटल 4 वे मुकाबला संभव है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।