WWE SmackDown में दिग्गज Superstar को लगी गहरी चोट, वीडियो में मेडिकल स्टाफ के साथ आए नज़र

Ujjaval
WWE SmackDown में केविन ओवेंस हुए चोटिल
WWE SmackDown में केविन ओवेंस हुए चोटिल

Kevin Owens: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। इसी बीच केविन ओवेंस (Kevin Owens) इन-रिंग एक्शन में नज़र आए और बड़ी जीत अपने नाम की। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि केविन ओवेंस की चोट थोड़ी गहरी है और वो एक्स-रे रूम में जाते हुए दिखे।

Ad

SmackDown के एपिसोड में ग्रेसन वॉलर और केविन ओवेंस के बीच मैच देखने को मिला था। दोनों ही रेसलर्स ने मिलकर अपने इस मैच द्वारा काफी प्रभावित किया। एक समय पर ऑस्टिन थ्योरी ने केविन के हाथ को स्टील स्टेप्स का सहारा लेकर चोटिल कर दिया था। इसके बाद ग्रेसन ने उसी हाथ को निशाना बनाया। मैच के दौरान ग्रेसन वॉलर ने लगातार ओवेंस के हाथ को ज्यादा से ज्यादा चोट पहुंचाने की कोशिश की।

अंतिम मोमेंट्स में ओवेंस ने रोलअप द्वारा ग्रेसन वॉलर को पिन किया और बड़ी जीत अपने नाम की। WWE ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि केविन ओवेंस मेडिकल स्टाफ के एक सदस्य के साथ एक्स-रे रूम में जा रहे हैं। ओवेंस के फैंस के लिए यह एक बुरी खबर है। WWE ने इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कैप्शन द्वारा फैंस को जानकारी दी। उन्होंने लिखा,

"ग्रेसन वॉलर के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगने के बाद केविन ओवेंस को एक्स-रे रूम में अपना हाथ चेक कराने के लिए जाते हुए देखा गया।"

आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में Kevin Owens ने Logan Paul को धमकी दी

लोगन पॉल ने WWE SmackDown में वापसी की। यह बतौर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन उनकी पहली अपीयरेंस थी। इसी बीच पॉल ने ऐलान करते हुए बताया कि उनकी चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर हासिल करने के लिए एक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें केविन ओवेंस, ऑस्टिन थ्योरी, ग्रेसन वॉलर, सैंटोस इस्कोबार, बॉबी लैश्ले, ड्रैगन ली, कैरियन क्रॉस और एक NXT स्टार हिस्सा लेने वाले हैं।

इस ऐलान के बाद केविन ओवेंस ने दखल दिया और लोगन पॉल को चेतावनी दी। उन्होंने पॉल के टाइटल रन को जल्द ही खत्म करने का दावा किया। लोगन ने भी केविन से बहस की। इस सैगमेंट में ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी की इंटरफेरेंस हुई। अंत में थ्योरी को केविन के जबरदस्त पंच का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications