"हम उन्हें मिस करेंगे" - WWE का मौजूदा चैंपियन फेमस Superstar के निधन से हुआ हताश, शेयर किया भावुक संदेश

kevin owens bray_wyatt
मौजूदा चैंपियन ने ब्रे वायट को लेकर भावुक संदेश दिया

WWE: WWE और अन्य प्रो रेसलिंग प्रमोशंस से जुड़ी हस्तियां ब्रे वायट (Bray Wyatt) के निधन पर शोक जता रही हैं। ट्रिपल एच (Triple H) से लेकर ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) जैसे नामी सुपरस्टार्स ने अलग-अलग तरह से भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। केविन ओवेंस (Kevin Owens) भी वायट के दुनिया छोड़ कर चले जाने से बहुत निराश हैं।

Ad

ओवेंस ने सोशल मीडिया पर वायट के प्रति सम्मान जताया और उन्हें एक क्रिएटिव जीनियस होने की संज्ञा दी। ओवेंस ने कहा:

"उनका माइंड बहुत क्रिएटिव तरीके से काम करता था और उनका सोचने का तरीका भी अलग था। वो हमेशा नए रेसलर्स की खुशी-खुशी मदद करने में विश्वास रखते थे। वो सबसे अच्छे इंसान रहे। हम उन्हें मिस करेंगे और हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"
Ad

केविन ओवेंस का WWE में Bray Wyatt से केवल एक बार वन-ऑन-वन मैच में सामना हो पाया था। अक्टूबर 2020 के ब्लू ब्रांड के उस एपिसोड में ड्राफ्ट करवाया गया था और मेन इवेंट में ओवेंस का सामना द फीन्ड से हुआ। उनका मैच जबरदस्त रहा और अंत में द फीन्ड ने मैंडिबल क्लॉ लगाने के बाद जीत हासिल की थी।

WWE में इस हफ्ते SmackDown रोस्टर ने Bray Wyatt को याद किया

एक तरफ प्रो रेसलर्स सोशल मीडिया के जरिए Bray Wyatt के निधन पर शोक जता रहे हैं। वहीं WWE ने इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत वायट को याद करते हुए की। पूरा SmackDown रोस्टर हाल ही में दुनिया को अलविदा कहने वाले ब्रे वायट और टैरी फंक को याद करने के लिए एंट्रेंस रैम्प पर मौजूद रहा।

Ad

वायट के पूर्व टैग टीम पार्टनर और उनके दोस्त एरिक रोवन भी इस भावुक लम्हे का हिस्सा बने। रैम्प पर मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने दोनों दिग्गज रेसलर्स की याद में कुछ देर मौन भी रखा। वायट की याद में एक वीडियो पैकेज दिखाया गया, जिसमें उनके पूरे करियर को बयां करने की कोशिश की गई।

इस सैगमेंट में वो चेयर भी दिखाई गई, जिसपर बैठकर वायट अक्सर डार्क प्रोमो कट किया करते थे। इसके अलावा एलए नाइट ने भी SmackDown के मेन इवेंट में फिन बैलर के साथ मैच लड़ने से पहले वायट को याद किया और बताया कि वो कितने अच्छे रेसलर और कितने अच्छे इंसान रहे।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications