WWE SmackDown में Bray Wyatt को ट्रिब्यूट के दौरान उनके 2 पुराने साथियों की दिल दहला देने वाली तस्वीर आई सामने, देख आप भी रो पड़ेंगे

Pankaj
WWE SmackDown में ब्रे वायट को दिया गया ट्रिब्यूट
WWE SmackDown में ब्रे वायट को दिया गया ट्रिब्यूट

SmackDown: ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और एरिक रोवन (Erick Rowan) इस हफ्ते ब्रे वायट (Bray Wyatt) को श्रद्धांजलि देने के लिए WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में नज़र आए। यह कोई खुशी का पल नहीं था, हर किसी की भावनाएं चरम पर थीं। हालांकि, जब स्ट्रोमैन और रोवन को एक साथ देखा गया तो फैंस का दिल टूट गया।

Ad

WWE और रेसलिंग जगत में वायट का योगदान कभी खत्म नहीं होगा। स्टार ने रेसलिंग के लिए जो किया है उसे जोड़ना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने वायट फैमिली को WWE के सबसे दिलचस्प गुटों में से एक बना दिया। वायट फैमिली ने बहुत अच्छा काम किया और इस ग्रुप को ब्रे ने लीड किया।

ब्रॉन स्ट्रोमैन और एरिक रोवन दोनों वायट फैमिली का हिस्सा थे, जिसने Smackdown में उनकी एक साथ की तस्वीर को और अधिक भावनात्मक बना दिया। इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह दिल झकझोर देने वाला पल था।

दोनों सुपरस्टार्स को गले मिलते हुए देखा गया, ब्रॉन के चेहरे पर आंसुओं की लकीरें थीं और वो उस रॉकिंग चेयर को पकड़े हुए थे जिसे ब्रे वायट ने लीडर के रूप में अपने समय के दौरान प्रसिद्ध किया था। स्ट्रोमैन और रोवन दोनों बहुत ही भावुक नज़र आए।

फिलहाल ब्रॉन स्ट्रोमैन रेसलिंग के लिए तैयार नहीं हैं, और एरिक रोवन WWE का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने दिवंगत ब्रे वायट को सम्मान देने के लिए Smackdown में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Ad

WWE दिग्गज ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में चले जाना बहुत बड़ा नुकसान

ब्रे वायट का चले जाना रेसलिंग जगत के लिए एक बुरे सपने की तरह है। किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि वायट हमारे बीच अब नहीं है। स्ट्रोमैन और रोवन को तो वायट फैमिली की वजह से सफलता मिली। खासतौर पर स्ट्रोमैन को कंपनी ने अच्छा पुश दिया। शायद अगर इस ग्रुप को ब्रे वायट लीड नहीं करते तो फिर सफलता भी हासिल नहीं होती।

रोवन और स्ट्रोमैन WWE Smackdown के एपिसोड में एक साथ नज़र आए। ये देखकर फैंस को भी अच्छा लगा होगा। ब्रे अब हमेशा यादों में रहेंगे। उन्होंने रिंग में जो कारनामे किए उन्हें फैंस हमेशा याद करेंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications