"Roman Reigns का चैंपियनशिप रन इतिहास में खो जाएगा"- फेमस WWE Superstar ने Bloodline के सदस्य को हराने के बाद ट्राइबल चीफ को दी धमकी

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE ने हाल ही में एक ब्लॉकबस्टर स्टोरीलाइन को फैंस के सामने रखा है। WWE ने एलए नाइट (LA Knight) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया था। अब 40 साल के नाइट ने ट्राइबल चीफ और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के बारे में बड़ा दावा किया है।

Ad

रोमन रेंस ने 3 साल पहले द ब्लडलाइन ग्रुप को बनाया था। शुरू में इसका हिस्सा पॉल हेमन और जे उसो बने थे। बाद में इसमें जिमी उसो, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हुए थे। पूरे WWE में द ब्लडलाइन का दबदबा था। इस साल की शुरुआत में ग्रुप के मतभेद खुलकर सामने आ गए। पहले सैमी फिर जिमी और बाद में जे उसो ने ग्रुप को छोड़ दिया। जिमी ने कुछ ही समय पहले फिर से इस फैक्शन को जॉइन कर लिया था।

रोमन रेंस लंबे समय से WWE के टॉप पर मौजूद हैं। ब्लडलाइन निश्चित तौर पर अभी भी बहुत पावरफुल स्टेबल है। दूसरी ओर एलए नाइट इस समय कंपनी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टार हैं। हालिया लाइव इवेंट में उनका मुकाबला सोलो सिकोआ से हुआ था, जहां मेगास्टार ने जीत दर्ज की। मैच के बाद उन्होंने एक बेहतरीन प्रोमो देते हुए कहा कि वो जल्द ही रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन और ब्लडलाइन को खत्म कर देंगे। उन्होंने ट्राइबल चीफ को धमकी देते हुए कहा,

"बहुत ही जल्दी ना सिर्फ ब्लडलाइन, बल्कि रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन भी इतिहास में खो जाएगा।"
Ad

रोमन रेंस 3 साल से भी ज्यादा समय से वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कुछ दिग्गजों समेत कई टॉप स्टार्स को मात दी है। WWE Crown Jewel 2023 में पहली बार उनका सामना एलए नाइट से होने वाला है।

WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns के मुकाबले के अलावा होगा एक और टाइटल मैच

WWE सऊदी अरब में हमेशा ही बड़े मैचों को बुक करते आया है। रोमन रेंस vs एलए नाइट के अलावा एक और मैच जिस पर फैंस की नज़र रहेगी, वह है ड्रू मैकइंटायर vs सैथ रॉलिंस का मुकाबला। कुछ ही दिन पहले WWE ने ऐलान किया था कि Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications