WWE Crown Jewel 2023 से पहले Roman Reigns को दुश्मन ने दी कड़ी चेतावनी, ट्राइबल चीफ के भाई को टेबल पर पटकते हुए मचाया बवाल

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली धमकी
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली धमकी

Roman Reigns & LA Knight: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) इवेंट करीब है। इस शो में एलए नाइट (LA Knight) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। अब नाइट ने ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुए इवेंट के दौरान रोमन रेंस को धमकी दी।

स्ट्रीट फाइट मैच में एलए नाइट ने सोलो सिकोआ को टेबल पर पटका और हराया। इसके बाद नाइट ने माइक लिया और सोलो पर जीत को लेकर बात की। उन्होंने अगला चैंपियन बनने का दावा किया और फिर बताया कि वो सोलो सिकोआ और जिमी उसो की हालत खराब करने के बाद अब रोमन रेंस को भी धराशाई करना चाहते हैं। उन्होंने ट्राइबल चीफ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा,

"आप शिक्षा के बारे में बात करना चाहते हैं। मैं आपको अभी बताऊंगा। आप (रोमन रेंस) स्ट्रीट चैंपियन सोलो सिकोआ के बारे में बात करते हैं। आप गलत हैं। वो मेरे स्ट्रीट (लेवल) में नहीं हैं। मैं यहां का चैंपियन हूं। अब Crown Jewel में चैंपियन बनने से पहले मेरे पास 4 दिन हैं।

एलए नाइट ने आगे कहा,

"आपको (सोलो सिकोआ) चीज़ों के बारे में जानना चाहिए। आप इस चीज़ (टेबल) को अपने साथ ले जाओ, ताकि आप अपने ट्राइबल चीफ से बात कर पाएं। मैं चाहता हूं कि उनके दिमाग में यह बात आ जाए कि मैंने आपको टेबल पर गिराया। आपके भाई को भी मैंने टेबल पर गिराया और अब रोमन रेंस भी अपने सिर के बल गिरने वाले हैं क्योंकि मैंने चीज़ों को उस तरह से तैयार किया है। यह बेइज्जती नहीं है, बल्कि यह जीवन से जुड़ा एक फैक्ट है।"

WWE सुपरस्टार ने Roman Reigns को धमकी देने से पहले क्या किया?

ग्लासगो स्कॉटलैंड में हुआ लाइव इवेंट काफी धमाकेदार रहा। इस शो में एलए नाइट भी इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। उनका सामना सोलो सिकोआ से स्ट्रीट फाइट मैच में हुआ था। इसके पहले भी लंदन में हुए लाइव शो में नाइट ने सिकोआ को हराया था। ग्लासगो में दोबारा दोनों आमने-सामने आए। इस मैच में नाइट ने सोलो को टेबल पर पटक दिया और फिर पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद नाइट ने रेंस को चेतावनी दी थी। देखना होगा कि Crown Jewel के मेन इवेंट में क्या होता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now