जुलाई 2023 से गायब चल रहे WWE Superstar की चोट को लेकर आया अहम अपडेट, वापसी के लिए करना पड़ेगा इंतजार?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन की चोट को लेकर अपडेट आया
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन की चोट को लेकर अपडेट आया

Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अभी चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। जुलाई 2023 में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) द्वारा हुए हमले के बाद से लिव टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। हर कोई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है। अब लिव की वापसी को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Ad

Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र ने पिछले हफ्ते बताया था कि लिव मॉर्गन की जल्द ही वापसी हो सकती है। अब PW Insider के माइक जॉनसन ने कुछ चीज़ों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लिव को वापसी के लिए अभी मेडिकल तौर पर क्लियर होना पड़ेगा। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा,

"जब मैंने आखिरी बार इस बारे में सुना था, तब मुझे बताया गया था कि इस महीने यह पता लगाया जाएगा कि लिव मॉर्गन वापसी के लिए क्लियर हैं और वो कब चोटिल हुई थीं। इसके बाद उन्हें पता चल जाएगा कि आगे क्या कदम लिया जाने वाला है। यह पता चलेगा कि वो क्लियर हो गई हैं या उन्हें अभी अधिक मेडिकल ट्रीटमेंट या थेरेपी की जरूरत है। यह चीज़ सिर्फ इसी बात पर निर्भर करती है कि टेस्ट का नतीजा क्या आता है।"
youtube-cover
Ad

लिव मॉर्गन की चोट को लेकर डेव मैल्टज़र ने भी अपडेट दिया था लेकिन उन्होंने तारीख नहीं बताई थी। माइक जॉनसन द्वारा बताई गई इस रिपोर्ट से लग रहा है कि मॉर्गन अभी WWE में अपनी वापसी से दूर हैं। यह उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा बुरी खबर है।

WWE सुपरस्टार Liv Morgan बेहतर शेप में आने की कोशिश कर रही हैं

पूर्व WWE SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन ने थोड़े समय पहले Muscle and Health को इंटरव्यू दिया था। इसी बीच उन्होंने कहा,

"मैं अभी चोटिल हूं। मेरा फोकस सही होने के साथ ही न्यूट्रिशन पर भी है। मैं वापसी पर सबसे अच्छे शेप में आना चाहती हूं। मैं अभी अच्छी चीज़ें, जैसे फ्रेश फल और सब्जियां खा रही हूं। मैं कार्ब्स को जरूरत के हिसाब से खा रही हूं। मेरे हिसाब से जीवन पूरी तरह से संतुलन पर चलता है। इसी कारण मैं कई बार खाने में मीठा भी ऑर्डर कर लेती हूं।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications