"मैं अब उन्हें पसंद नहीं करती हूँ"- WWE Superstar ने मौजूदा चैंपियन को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने अब रोंडा राउजी को पसंद नहीं करती हैं
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने अब रोंडा राउजी को पसंद नहीं करती हैं

Liv Morgan and Ronda Rousey: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने हाल ही में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राउजी के पास स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप है। उन्होंने यह टाइटल लिव को हराकर ही जीता था। लिव और रोंडा पहले अच्छी दोस्त थीं। हालांकि, अब मॉर्गन, राउजी को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।

Ad

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी को लेकर लिव मॉर्गन ने कही बड़ी बात

लिव मॉर्गन ने Money in the Bank 2022 का विमेंस लैडर मैच जीता था। इसी शो में उन्होंने शार्लेट फ्लेयर पर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिली और SummerSlam 2022 में विवादित तरीके से मॉर्गन ने पूर्व UFC स्टार को हरा दिया।

youtube-cover
Ad

Extreme Rules 2022 में रोंडा राउजी को अपनी हार का बदला लेने का मौका मिल गया। उन्होंने लिव मॉर्गन को हराकर एक बार फिर से SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हासिल कर ली। इसके बाद दोनों की दुश्मनी का अंत हो गया। हाल ही में लिव ने मौजूदा विमेंस चैंपियन पर निशाना साधा है।

थोड़े समय पहले लिव मॉर्गन Twin Talk with Haley & Hanna Cavinder शो पर नज़र आई थीं। इसी दौरान उन्होंने कई चीज़ों को लेकर चर्चा की और इसमें से रोंडा राउजी के साथ स्टोरीलाइन का विषय भी था। लिव मॉर्गन ने बताया कि वो राउजी को दो बार पिन करने वाली एकमात्र सुपरस्टार हैं। साथ ही लिव ने कहा कि वो रोंडा की अच्छी दोस्त रही हैं लेकिन अब दोनों एक-दूसरे से दूर रहती हैं। मॉर्गन ने बताया कि वो अब राउजी को पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा,

"हमारी टाइटल स्टोरीलाइन के बाद से हम एक-दूसरे से बाहर दूर रहने लगे हैं। हालांकि, इसके पहले मुझे लगता है कि मैं उनकी WWE में कुछ शुरुआती दोस्तों में से एक थीं। इसी वजह से जब मैंने टाइटल जीता, तो उन्होंने मेरे द्वारा की गई मेहनत का सम्मान किया और वो मेरे लिए बहुत ज्यादा खुश भी थीं। हालांकि, अब मैं उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हूँ।"
youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications