80 दिन बाद फेमस WWE रेसलर ने वापसी कर Money in the Bank लैडर मैच में मारी एंट्री, रिंग में मचा जबरदस्त घमासान

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Logan Paul: WWE WrestleMania 39 के बाद पहली बार लोगन पॉल (Logan Paul) रिंग में नज़र आए। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ उनका मैच हुआ था। अब रेड ब्रांड में उन्होंने एंट्री की।

रिंग के बीच में एक लैडर के ऊपर बैठे हुए, पॉल ने ऐलान किया कि उन्हें अगले महीने होने वाले मनी इन द बैंक लैडर मैच में शामिल किया गया है। कोई क्वालीफाइंग मैच जरूरी नहीं है। पॉल के ऐलान के बाद इस लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले अन्य सुपरस्टार्स भी आए। पहले रिकोशे ने एंट्री की और फिर शिंस्के नाकामुरा, एलए नाइट और सैंटोस इस्कोबर आए। अंत में बुच ने एंट्री की और फिर तगड़ा ब्रॉल रिंग में देखने को मिला।

WrestleMania 38 में लोगन पॉल ने अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। द मिज़ के साथ टीम बनाकर उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो का सामना किया था। इस मैच में मिज़ ने पॉल के ऊपर टर्न ले लिया था। इसके बाद SummerSlam में मिज़ और पॉल के बीच मैच हुआ था। लोगन ने जीत हासिल की थी।

Crown Jewel 2022 में पिछले साल लोगन पॉल का मैच रोमन रेंस के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में पॉल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा था। बैकस्टेज सभी ने उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी।

WrestleMania 39 में भी सैथ रॉलिंस के साथ लोगन पॉल ने अच्छा मैच लड़ा था। हालांकि अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मेनिया के बाद उन्होंने WWE के साथ फिर से दोबारा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Logan Paul की जीत होगी?

Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। लोगन पॉल के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी होंगी। वो लैडर मैच जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर उन्हें आगे भी तगड़ा पुश दिया जा सकता है। फ्यूचर में वो किसी बड़े टाइटल को हासिल कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now