WWE Crown Jewel से पहले फेमस Superstar ने किया बड़ा दावा, Roman Reigns की बादशाहत करेंगे खत्म?

..
रोमन रेंस और लोगन पॉल भिड़ेंगे Crown Jewel में
रोमन रेंस और लोगन पॉल भिड़ेंगे Crown Jewel में

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े मुकाम पर हैं। मशहूर यूट्यूबर और WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) ने कहा कि ट्राइबल चीफ के खिलाफ Crown Jewel 2022 में होने वाले मैच से वो कुछ अच्छे मूव्स लगाना सीखेंगे। साथ ही उन्होंने रेंस की बादशाहत खत्म करके चैंपियन बनने का दावा किया।

लोगन पॉल ने कुछ ही महीनों पहले स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लोगन अपने करियर का तीसरा मैच हेड ऑफ द टेबल के खिलाफ लड़ेंगे। अभी तक लोगन को अपने WWE करियर में जीत मिली है। रिंग में पहली बार उनका सामना किसी बड़े सुपरस्टार से हो रहा है। अपने मैच से पहले WWE UK के साथ बात करते हुए लोगन ने कहा कि फ्लॉयड मेवेदर के साथ मुकाबले के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा था। उन्होंने कहा,

"मुझे किसी भी चीज के बारे में सीखना पसंद है। जब मैं किसी महान स्टार के सामने होता हूं, वह मेरे लिए बहुत ही बड़ी चुनौती होती है। जब मैं फ्लॉयड मेवेदर के खिलाफ लड़ा था, मैं उनके हर एक मूव पर बहुत ही गहराई से ध्यान दे रहा था। एक बार मैं रोप के पास फंस गया था और मैं उनके हाथ के नीचे आ गया था। उन्होंने मेरा मुंह अपने ग्लोव्स से इस तरह से कवर कर लिया था कि मैं लगभग दो सेकंड के लिए सांस भी नहीं ले पाया था। यह एक तरह का उच्च स्तरीय मूव था, जिसे केवल फ्लॉयड ही कर सकते थे क्योंकि वो 40 साल से बॉक्सिंग कर रहे हैं।"

सोशल मीडिया स्टार ने आगे रोमन रेंस के साथ अपने आगामी मैच के बारे में बात करते हुए कहा,

"मैं रोमन के खिलाफ मैच में बहुत ही सकारात्मक हूं। मैं पूरी तरह से सभी मूव पर ध्यान देने वाला हूं और जब मैं WWE चैंपियन बनूंगा, तब मैं उन मूव्स को उपयोग भी करूंगा।"

लोगन पॉल ने WWE Crown Jewel 2022 में जीत का दावा किया

TimboSugarShow पॉडकास्ट में UFC फाइटर Sean O'Malley के साथ बात करते हुए लोगन पल ने कहा,

"मैं ट्राइबल चीफ को एकनॉलेज नहीं करता और मैं उन्हें सऊदी अरब में हरा दूंगा।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now