WWE SummerSlam में टाइटल हारने वाले रेसलर के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी का किया स्वागत

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर (WWE.com)

Logan Paul Welcomes Baby: लोगन पॉल (Logan Paul) के लिए WWE SummerSlam 2024 अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड की थी। मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। नाइट ने उनके 273 दिनों के टाइटल रन का अंत किया। समर की सबसे बड़ी पार्टी में हुए मुकाबले के बाद से पॉल रिंग में नज़र नहीं आए हैं। हालांकि, अब उनके पास जश्न मनाने का एक खास मौका आ गया है। आपको बता दें पूर्व चैंपियन पिता बन गए हैं और उनके घर किलकारी गूंजी है। उन्होंने फैंस को इतनी बड़ी खुशखबरी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Ad

लोगन पॉल का WWE करियर छोटा लेकिन शानदार रहा है। कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश दिया। बड़े सुपरस्टार्स के साथ वो रिंग में मुकाबले लड़ चुके हैं। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ भी उनका मैच हो चुका है। पिछले साल नवंबर में हुए Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि, उनका ये टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ दो ही बार इसे डिफेंड किया। कंपनी ने SummerSlam 2024 में मेगास्टार के ऊपर भरोसा जताया और उन्हें नया चैंपियन बनाया।

लोगन पॉल ने इंस्टाग्राम के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने और उनकी मंगेतर निया अगडाल ने पहली बेटी का स्वागत किया है, जिसका नाम एस्मे रखा है। WWE से पॉल के कुछ समय के लिए दूर जाने का कारण भी ये ही था। वो निया के साथ टाइम बिताना चाहते थे। अब अंत में दोनों को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। पॉल ने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें भी शेयर कीं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE रिंग में कब होगी लोगन पॉल की वापसी?

लोगन पॉल ने WWE के साथ पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उम्मीद की जा रही है कि वो कुछ और समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। नवंबर में Survivor Series: WarGames प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। पॉल इस इवेंट के लिए वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा 14 दिसंबर को Saturday Night's Main Event भी होगा। इस शो का हिस्सा भी वो बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications