27 साल के WWE रेसलर का 10 सालों का प्यार सगाई में बदला, तस्वीरें अपलोड कर फैंस को दी खुशखबरी

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर खुशखबरी (Photo: WWE.com)

Lyra Valkyria Gets Engaged: 27 साल की लायरा वैल्किरिया (Lyra Valkyria) इस समय WWE Raw में जबरदस्त काम कर रही हैं। ये साल अभी तक उनके लिए अच्छा रहा है। अब उन्हें लेकर एक दिल छू देने वाली खबर सामने आई है। वैल्किरिया के लंबे समय के बॉयफ्रेंड ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में प्रपोज किया और उन्होंने हां कह दिया। ये खबर जानने के बाद फैंस वैल्किरिया को लेकर खुश हुए होंगे।

Ad

लायरा वैल्किरिया ने इस साल की शुरूआत में NXT विमेंस चैंपियन के रूप में अपना दमदार प्रदर्शन खत्म किया। इसके बाद उन्हें WWE ड्राफ्ट में रेड ब्रांड में चुना गया। वैल्किरिया 164 दिन तक चैंपियन रही थीं। इस दौरान उन्होंने काफी अच्छा काम किया। कुछ बड़े स्टार्स के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही। बहुत कम समय में वो फैंस के बीच लोकप्रिय हो गईं। WWE यूनिवर्स ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।

ली जोसेफ क्लैरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें अपलोड कीं, जहां उन्होंने और लायरा वैल्किरिया ने 10वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने बताया कि दोनों ने सगाई कर ली है। दोनों तस्वीरों में लायरा को अंगूठी पहने हुए देखा जा सकता है। क्लैरी ने शानदार कैप्शन लिखते हुए कहा,

उस पर्सन के साथ सगाई कर के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया, जिसके साथ मैं अपना पूरा जीवन बिताऊंगा और वो मेरा प्यार है।
Ad

WWE Raw में आने पर लायरा वैल्किरिया को हुई थी खुशी

आपको बता दें ली जोसेफ क्लैरी आयरिश प्रोफेशनल रेसलर हैं। वो इस समय यूरोपीय इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करते हैं। उन्होंने हाल ही में यूके दौरे के लिए प्रो रेसलिंग नूह में कम्पीट किया था। लायरा वैल्किरिया को इस साल जब Raw में चुना गया था तब वो काफी भावुक हो गईं थीं। WWE परफॉर्मेंस सेंटर में इंटरव्यू के दौरान वो रोने लग लग गईं थीं। उन्होंने कहा था कि इस चीज पर उन्हें भी बिल्कुल भरोसा नहीं हुआ था। खैर मेन रोस्टर में वैल्किरिया का फ्यूचर काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा बहुत जल्द उन्हें बड़ा पुश मिल सकता है। अगर NXT में किए गए प्रदर्शन को वो मेन रोस्टर में भी दोहराएंगी तो बहुत फायदा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications