Meiko Satomura Retirement Match Announced: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जोरों-शोरों से सबके सामने है। इसी बीच पिछले साल रेसलिंग से दूरी की घोषणा करने वाले एक 45-वर्षीय WWE स्टार के रिटायरमेंट मैच का ऐलान हो चुका है। यह मुकाबला अगले हफ्ते होगा और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर आ चुकी है। एक बड़ा सवाल यह है कि अब उनका अगला कदम क्या होगा, क्योंकि उनके पास काफी सालों का अनुभव है और उन्हें रेसलिंग बेहद पसंद है।
मेको सतोमुरा ने 2020 में WWE जॉइन की थी। वह कुछ समय बाद ही NXT UK विमेंस चैंपियन बन गई थीं और 451 दिनों तक टाइटल को अपने नाम रखने में कामयाब रही थीं। मेको ने पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बेली को भी उनकी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था, लेकिन वह असफल रही थीं। उन्हें WWE टीवी पर आखिरी बार NXT Roadblock 2023 के दौरान देखा गया था। अब यह जानकारी सामने आई है कि उनका आखिरी मैच 29 अप्रैल 2025 को जापान के कोराकुएन हॉल में होगा। इसमें उनके साथ मनामी होंगी, जबकि टैग टीम मुकाबले में उनकी विरोधी कॉन्ग और चिहोरो हाशिमोटो होने वाली हैं। यह मैच एकदम कमाल का हो सकता है।
WWE में उनका पहला मुकाबला 2018 में मे यंग क्लासिक के दौरान हुआ था। उन्होंने किलर कैली को हराया था। वहीं इस टूर्नामेंट में उन्हें टोनी स्टॉर्म ने सेमीफाइनल में हरा दिया था। कंपनी जॉइन करने के बाद उनका पहला मुकाबला आईला डौन के साथ हुआ था। इसमें मेको को जीत मिली थी, जहां सतोमुरा अब भी WWE का हिस्सा हैं, तो वहीं डौन को कंपनी ने रिलीज कर दिया है। अब देखना होगा कि आखिरी मुकाबले में उन्हें कामयाबी मिलती है या नहीं।
WWE में कितने टाइटल जीत चुकी हैं मेको सतोमुरा?
मेको सतोमुरा ने WWE में सिर्फ NXT UK विमेंस चैंपियनशिप जीती हुई है। वह अब तो इस टाइटल को अपने नाम नहीं किए हुए हैं, लेकिन अपने सफर में इन्होंने धमाल किया था। WWE ने NXT UK डिवीजन को ही कुछ साल पहले बंद कर दिया था। अब देखना होगा कि क्या WWE कभी इस सेक्शन को शुरू करेंगे या नहीं।