हाल ही में WWE इंडिया का खास शो हुआ था। WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली(Mustafa Ali) के एक ट्वीट ने थोड़ा बवाल पैदा कर दिया है। हालांकि इस सुपरस्टार ने बड़ी बात इसके बाद कही। मुस्तफा अली ने सभी को ये बता दिया कि वो आधे भारतीय हैं। ये बात उन्होंने एक फैन के ट्वीट पर दी। काफी गुस्से में ये सुपरस्टार नजर आया। फैन की बोलती बंद अली ने कर दी है। ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयानWWE सुपरस्टार मुस्तफा अली को आया गुस्सा और फैन को दिया जवाबदरअसल WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली ने हाल ही में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने ये लिखा था कि कोई भी चीज का आयोजन तब होना चाहिए जब उससे फायदा हो। WWE Superstar Spectacle का आयोजन 26 जनवरी को हुआ था। ये WWE इंडिया का खास शो था। इस ट्वीट को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। Representation is promoted when profitable.— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) January 25, 2021मुस्तफा अली के इस ट्वीट पर एक फैन ने लिखा कि वो पाकिस्तानी है इसलिए उन्हें भारत में होनी वाली चीजों से दिक्त है। अली ने इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं आधा भारतीय हूं और तुम मूर्ख हो। हालांकि बाद में इस फैन ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था।ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: गोल्डबर्ग ने फेमस सुपरस्टार पर किया अटैक, ऐज का चौंकाने वाला ऐलान, 40 साल के दिग्गज ने मचाया बवालI’m half Indian. You’re a full idiot. https://t.co/s82UfIFUdx— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) January 26, 2021मुस्तफा अली इस समय WWE में शानदार काम कर रहे हैं। रेट्रीब्यूशन ग्रुप के वो लीडर हैं। मेन रोस्टर में आने के बाद अली को काफी पुश दिया गया। और इसका फायदा भी उन्होंने उठाया। रिंग में अली ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। कुछ चैंपियनशिप मैचों में भी वो शामिल रहे हैं। हालांकि कोई चैंपियनशिप वो हासिल अभी तक नहीं कर पाए है। इस समय एक लीडर के तौर पर शानदार काम वो कर रहे हैं। पिछले कुछ साल उनके WWE करियर के लिए काफी अच्छे रहे हैं। इस बार ट्विटर पर काफी गुस्से में अली नजर आए। वैसे ट्विटर पर हमेशा वो एक्टिव रहते हैं। फैन को काफी तगड़ा जवाब उन्होंने दिया है। सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर काफी कमेंट आ रहे हैं। शायद इसी वजह से भारतीय फैन ने अपने ट्वीट को बाद में डिलीट भी कर दिया था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।