"Brock Lesnar के पास कोई भी क्लास और संस्कृति नहीं है, वो गंदगी में खेलते हैं"- WWE के पूर्व चैंपियन ने गुस्सा दिखाते हुए दिया करारा बयान

Pankaj
WWE के पूर्व यूएस चैंपियन ने कही बड़ी बात
WWE के पूर्व यूएस चैंपियन ने कही बड़ी बात

Brock Lesnar: WWE सुपरस्टार MVP ने इस बार दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर कड़ा बयान दिया है। MVP ने कहा कि लैसनर के पास कोई क्लास नहीं है। ये बयान सुनकर शायद ब्रॉक के फैंस को गुस्सा भी आ सकता है।

Ad

WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओमोस के साथ होगा। ओमोस को इस समय MVP मैनेज कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले Raw के एपिसोड में लैसनर ने ओमोस की चुनौती स्वीकार की थी। लैसनर ने इस चीज को सेलिब्रेट करने के लिए ड्रिंक पी। उन्होंने MVP को भी ड्रिंक दी। गलती से MVP ने ब्रॉक के ऊपर ड्रिंक थूक दी थी। ब्रॉक ने इसके बाद उन्हें जबरदस्त एफ-5 लगाया था।

After the Bell के हालिया एपिसोड में गेस्ट बनकर MVP आए। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को लेकर कहा,

वो चीज़ एक शराब की तरह थी, मुझे लगा कि कुछ और होगा, मैंने इस वजह से टेस्ट किया, यह बहुत खराब था। मैं एक संस्कृति वाला इंसान हूं। मैंने ब्रॉक से शैम्पेन की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने कुछ और ही निकाला। ब्रॉक, वह एक किसान हैं। उनके पास कोई भी क्लास और संस्कृति नहीं है। वो गंदगी में खेलते हैं। वो खेतों में बड़े हुए, नंगे पांव से दौड़े और हमेशा खाद के साथ उन्होंने खेला। तो अब ब्रॉक के लिए बहुत ही उचित समय है।
Ad

MVP ने इस बार लैसनर के ऊपर अपना पूरा गुस्सा निकाला। WrestleMania 39 में MVP के ऊपर भी अटैक हो सकता है। आप सभी को पता है जब लैसनर को गुस्सा आता है तो क्या होता है। ओमोस के साथ उनका तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WWE Raw में अगले हफ्ते ब्रॉक लैसनर की होगी एंट्री

पिछले हफ्ते ओमोस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना रेड ब्रांड में हुआ था। लैसनर ने ओमोस को सुपलेक्स लगाने की कोशिश की थी लेकिन वो नाकाम रहे। अब अगले हफ्ते भी दोनों का आमना-सामना होगा। लैसनर इस बार तैयारी के साथ रिंग में उतरेंगे। फैंस इस शो को देखने के लिए तैयार बैठे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications