WWE में वापसी की वजह से आलोचना का शिकार होने के बाद 123 किलो के Superstar ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया करारा जवाब 

WWE सुपरस्टार्स नाया जैक्स और रिया रिप्ली
WWE सुपरस्टार्स नाया जैक्स और रिया रिप्ली

WWE: WWE Raw के आखिरी एपिसोड में नाया जैक्स (Nia Jax) को वापसी के बाद फैंस से काफी आलोचना झेलनी पड़ी है। अब नाया जैक्स ने इस चीज़ को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट किया है। नाया जैक्स ने 9 सितंबर को हुए रॉ (Raw) के एपिसोड के जरिए चौंकाने वाली वापसी की थी।

इसके बाद उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज़ और रिया रिप्ली पर खतरनाक हमला करते हुए विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल होने के संकेत दिए थे। हालांकि, नाया जैक्स की वापसी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई है और फैंस सोशल मीडिया के जरिए नाया जैक्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बता दें, नाया जैक्स WWE में अपने आखिरी रन के दौरान काफी विवादों में रही थीं।

इस रन के दौरान नाया जैक्स पर कई मौकों पर सुपरस्टार्स को चोटिल करने के आरोप लगे थे। यही कारण है कि अधिकतर फैंस WWE में नाया जैक्स की वापसी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अब नाया जैक्स ने ट्वीट करते हुए उनकी आलोचना करने वाले फैंस को करारा जवाब दिया है। नाया जैक्स ने अपने ट्वीट में लिखा-

"जब भी मैं ट्विटर पर आती हूं तो मुझे केवल रोते हुए चेहरे दिखाई देते हैं।"

WWE सुपरस्टार नाया जैक्स ने खुद पर अपने प्रतिद्वंदी को चोटिल को लेकर लगे आरोपों पर बात कर चुकी हैं

youtube-cover

WWE सुपरस्टार नाया जैक्स पिछले साल रैने पैकेट के द सेशंस पोडकास्ट पर नज़र आई थीं। इस दौरान नाया जैक्स ने उनपर रेसलर्स को चोटिल करने को लेकर लगाए गए आरोपों के बारे में भी बात की। नाया जैक्स ने कहा-

"मैं हमेशा इस चीज़ को लेकर सावधान रहती हूं। मैंने अपने करियर में ज्यादातर वक्त एलेक्सा ब्लिस के साथ काम किया और वो काफी छोटी हैं। उन्होंने मुझपर विश्वास किया था। मुझे दुख होता है जब लोग कहते हैं, 'वो सभी को चोटिल कर देती हैं।' मैंने अपने करियर के दौरान दो लोगों को चोटिल किया है। बैकी उनमें से एक हैं। मैं दूसरी रेसलर का नाम नहीं लेना चाहती हूं लेकिन मैं जानती हूं कि मैंने ऐसा किया था। मैं इस चीज़ को लेकर माफी मांग चुकी हूं। उन्होंने इस बारे में पूरा यूट्यूब वीडियो बना दिया है। हम साल में 300 दिन काम करते हैं और मेरे सभी मूव्स क्लीन नहीं दिखते हैं, लेकिन मैं लोगों को चोटिल नहीं कर रही हूं या लोगों को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचा रही हूं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Be the first one to comment