'बहुत खुशी होगी'- WWE की फीमेल सुपरस्टार ने ब्लडलाइन में शामिल होने को लेकर दिया बड़ा बयान, क्या होगी नए मेंबर की एंट्री?

WWE
WWE के फेमस स्टार की सामने आई खास प्रतिक्रिया (Photos: WWE.com)

Nia Jax Expressed Interest Joining Bloodline: WWE सुपरस्टार नाया जैक्स (Nia Jax) ने मौका मिलने पर द ब्लडलाइन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। फ्यूचर में फैंस को ऐसा देखने को मिल सकता है।

Ad

मॉडर्न एरा में सबसे मजबूत फैक्शन के रूप में ब्लडलाइन उभर कर सामने आया है। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने इसकी शुरूआत की थी। द उसोज़ और सैमी ज़ेन भी इसका हिस्सा बने। WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने इस ग्रुप की काया पलट दी है। अब इसमें टामा टोंगा, टोंगो लोआ और जेकब फाटू भी शामिल हो गए हैं।

Battleground पॉडकास्ट को हाल ही में नाया जैक्स ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास ब्लडलाइन ज्वाइन करने का हमेशा मौका है। नाया ने कहा कि इस समय WWE में समोअन वंश के कई सुपरस्टार काम कर रहे हैं। जैक्स के अनुसार,

मुझे लगता है ठीक है, ये हमेशा एक चीज है, ठीक है? अभी मैं बिजनेस में समोअन वंश की महिला हूं। हमारे पास टमीना भी है। इसके अलावा नेओमी भी बड़ा विकल्प हैं।

नाया जैक्स ने आगे कहा,

ब्लडलाइन के सभी सदस्य बैकस्टेज हमारे काम की तारीफ करते हैं। अगर वो पर्सनल तौर पर वहां मौजूद नहीं हैं तो मैसेज भेजते हैं, मेरा मैच देखते हैं, मेरी आलोचना भी करते हैं और मेरी मदद भी करते हैं। ब्लडलाइन को कभी किसी को लात मारने के लिए कुछ महिलाओं की जरूरत होगी तो मुझे बहुत खुश होगी। मैं उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार हूं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में नाया जैक्स चैंपियन बन पाएंगी?

नाया जैक्स इस समय ब्लू ब्रांड में अच्छा काम कर रही हैं। अपनी ताकत से उन्होंने रोस्टर में अपना दबदबा काम किया है। SummerSlam 2024 में बेली अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। नाया ने मई में Queen of the Ring टूर्नामेंट जीतकर ये मौका हासिल किया था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो इस बार नई चैंपियन बन सकती हैं। वैसे ब्लडलाइन में किसी फीमेल सुपरस्टार की एंट्री को लेकर हमेशा बातें उठती रहती हैं। फैंस भी ये चीज देखना चाहते हैं। आगे जाकर ऐसा देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications