WWE Raw में 14 हफ्तों बाद पूर्व चैंपियन ने रिंग में की वापसी, नए कैरेक्टर के साथ फैंस को किया हैरान

Ujjaval
WWE Raw में निकी क्रॉस की वापसी हुई
WWE Raw में निकी क्रॉस की वापसी हुई

Nikki Cross: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में निकी क्रॉस (Nikki Cross) काफी अजीब बर्ताव करती हुई नज़र आईं। वो WWE में अपने अलग-अलग कैरेक्टर्स के लिए जानी जाती हैं और अब ऐसा लग रहा है कि वो एक नए कैरेक्टर को लेकर आई हैं। Raw में 14 हफ्तों बाद उनकी रिंग में वापसी हुई।

Ad

चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन से लड़ने के लिए नटालिया को एक पार्टनर की जरूरत थी। उन्होंने मैच के दौरान ही अपनी पार्टनर के रूप में निकी क्रॉस को इंट्रोड्यूस किया। क्रॉस ने एंट्री की और वो हमेशा की तरह चिल्लाती या दौड़ती हुई नज़र नहीं आईं। वो बहुत धीरे-धीरे रिंग की ओर आगे बढ़ीं।

मैच शुरू हो गया और इसके थोड़े समय बाद वो नटालिया के कॉर्नर में आकर खड़ी हुईं। उनका ध्यान मैच पर नहीं था, वो कहीं और देख रही थीं। नटालिया को जब बीच मैच में अपनी पार्टनर की जरूरत पड़ी, उन्होंने टैग मांगा। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन निकी क्रॉस ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी और बैकस्टेज चली गईं।

Ad

यह देखकर कई सारे फैंस हैरान रह गए। नटालिया ने पूरा मैच अकेले लड़ा और मौजूदा टैग टीम चैंपियंस को कड़ी टक्कर देने के बावजूद भी उनकी हार हुई। WWE Raw के एपिसोड में निकी क्रॉस का अचानक इस तरह से बर्ताव करना अजीब लगा। निकी क्रॉस पिछले कुछ महीनों से टीवी पर ज्यादा नज़र नहीं आ रही थीं और अब उम्मीद है कि वो नए कैरेक्टर द्वारा प्रभावित करेंगी।

WWE Raw ने Nikki Cross 14 हफ्तों बाद मैच का बनीं हिस्सा

निकी क्रॉस पिछले कुछ हफ्तों से मेन इवेंट शो पर नज़र आ रही हैं। जुलाई 2023 में Raw के एक एपिसोड में उन्होंने शेना बैज़लर के खिलाफ अपना आखिरी मैच लड़ा था। इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। निकी क्रॉस इसके बाद से ऑनलाइन काफी ज्यादा एक्टिव हैं और उन्होंने कई बार WWE से मौकों की मांग की थी।

लग रहा है कि निकी क्रॉस का यह कैरेक्टर रोचक रहेगा। अगले कुछ हफ्तों में WWE उनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाते हुए चीज़ों को रोचक बनाना चाहेगा। नटालिया जरूर निकी के इस बर्ताव से खुश नहीं हैं और अगले हफ्ते दोनों का किसी सैगमेंट में कंफ्रंटेशन देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications