WWE फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पूर्व चैंपियन ने कंपनी के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट

Ujjaval
WWE स्टार ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया (Photo: Nikki Cross Instagram)
WWE स्टार ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया (Photo: Nikki Cross Instagram)

Wyatt Sick6 Member Nikki Cross Re-signs Contract With WWE: WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस (Nikki Cross) अपने अनोखे कैरेक्टर वर्क के लिए जानी जाती हैं। इस समय वो Wyatt Sick6 फैक्शन का हिस्सा हैं और डरावने रूप में नज़र आती हैं। अब उनका जलवा आगे भी देखने को मिलेगा क्योंकि उन्होंने कंपनी के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। यह Bash in Berlin से पहले फैंस के लिए अच्छी खबर है।

Ad

Fightful Select के शॉन रॉस सैप ने बताया कि निकी क्रॉस ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसका अर्थ है कि वो आने वाले कुछ सालों तक WWE के साथ बनी रहेंगी। रिपोर्ट के अनुसार काफी महीनों WWE और उनके बीच बातचीत चल रही थी और अब जाकर दोनों पक्षों ने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन का मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट है।

Ad

WWE सुपरस्टार Nikki Cros ने पिछले साल लड़ा था अपना आखिरी मैच

निकी क्रॉस काफी महीनों से एक्शन से दूर हैं। उनका WWE रिंग में आखिरी मुकाबला नवंबर 2023 में आया था, जहां उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर 1 कंटेंडर बैटल रॉयल मैच में हिस्सा लिया था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। निकी क्रॉस ने महीनों तक टीवी से दूर रहने के बाद Wyatt Sick6 के साथ वापसी की।

इस खतरनाक फैक्शन को Uncle Howdy द्वारा बनाया गया है। इसमें एरिक रोवन, डेक्स्टर लूमिस, जो गेसी और निकी क्रॉस शामिल हैं। आपको बता दें कि निकी यहां फायरफ्लाई फन हाउस कैरेक्टर एबी द विच का कैरेक्टर निभा रही हैं। निकी का लुक इस ग्रुप में सबसे डरावना है और यही चीज़ उन्हें एकदम खास बना रही है। निकी क्रॉस को एबी द विच गिमिक में लड़ते हुए देखना जरूर रोचक रहेगा।

अभी Wyatt Sick6 की पिछले कुछ हफ्तों से चैड गेबल के अमेरिकन मेड फैक्शन के साथ दुश्मनी चल रही है। हालिया Raw में Uncle Howdy ने इन-रिंग डेब्यू करके गेबल को हराया था। निकी का सामना जल्द ही अमेरिकन मेड ग्रुप की सदस्य आईवी नाइल से देखने को मिल सकता है। फैंस इन दोनों को जरूर रिंग में आमने-सामने देखना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications