WWE Raw के मेन इवेंट में खतरनाक स्टार का हुआ इन-रिंग डेब्यू, पूर्व चैंपियन को चटाई धूल

Ujjaval
WWE Raw में अंकल हाउडी ने लड़ा पहला मैच (Photo: WWE.com)
WWE Raw में अंकल हाउडी ने लड़ा पहला मैच (Photo: WWE.com)

Uncle Howdy Makes In-Ring Debut Raw: WWE रॉ (Raw) में अंकल हाउडी (Uncle Howdy) का इन-रिंग डेब्यू देखने को मिला। बो डैलस इस किरदार को निभा रहे हैं और वो पहली बार इस गिमिक साथ रिंग में लड़ते हुए दिखाई दिए। उन्होंने यहां पूर्व टैग टीम चैंपियन पर एक बड़ी जीत दर्ज करके फैंस का दिल जीता।

Ad

WWE में काफी समय से चैड गेबल और खतरनाक स्टार अंकल हाउडी की स्टोरीलाइन चल रही है। इसमें इन दोनों के फैक्शन के सदस्य भी शामिल हैं। आखिर Raw में उनके बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया है। मेन इवेंट में हुए इस मैच में दोनों ही स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हाउडी ने डॉमिनेट किया और अपनी स्किल्स का प्रदर्शन किया।

Ad

दूसरी ओर चैड गेबल ने भी हार नहीं मानी और काफी मौकों पर प्रभावित किया। अंत में आईवी नाइल का दखल हुआ लेकिन चैड को उतना फायदा नहीं मिला। हाउडी ने उन्हें मैंडिबल क्लॉ में लॉक कर दिया और इसके बाद क्रीड ब्रदर्स ने आकर अंकल हाउडी पर हमला किया। उन्हें संभालने के लिए Wyatt Sick6 फैक्शन ने एंट्री की।

रिंग में एक्शन जारी रहा और अंत में अंकल हाउडी ने चैड के मूव को काउंटर करने के बाद उन्हें सिस्टर एबीगेल देते हुए पिन किया। हाउडी ने इसी के साथ गेबल को धूल चटाते हुए जीत दर्ज की और फैंस यह देखकर बहुत ज्यादा खुश हो गए। डैलस काफी समय से अंकल हाउडी कैरेक्टर निभा रहे थे लेकिन उनका रिंग में डेब्यू नहीं हुआ था। अब फैंस का इस चीज़ को लेकर इंतजार खत्म हुआ।

Ad

WWE Raw में कुछ हफ्ते पहले Wyatt Sick6 ने किया था डेब्यू

5 अगस्त 2024 को WWE Raw के एपिसोड का मेन इवेंट काफी जबरदस्त रहा था। इसमें Wyatt Sick6 फैक्शन के एरिक रोवन, डेक्स्टर लूमिस और जो गेसी का मैच देखने को मिला था। इन सभी स्टार्स ने मिलकर अमेरिकन मेड (चैड गेबल और क्रीड ब्रदर्स) का सामना किया था। यह मुकाबला फैंस को बहुत पसंद आया था। इसमें Wyatt Sick6 की जीत हुई थी। उस समय अंकल हाउडी को फैंस ने रिंग में देखने की इच्छा जताई थी और यह आखिर रेड ब्रांड के हालिया शो द्वारा पूरी हुई।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications