WWE दिग्गज Brock Lesnar के मौजूदा दुश्मन 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट ने शादी का किया ऐलान, इस महीने डॉक्टर के साथ बंधन में बंधेंगे

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Omos: WWE सुपरस्टार ओमोस (Omos) इस साल के अंत यानि दिसंबर में अपनी मंगेतर से शादी करने वाले हैं। ओमोस इस समय चर्चा का विषय बने हुए है। कुछ हफ्ते बाद उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में उनकी टक्कर WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ होगी।

Watch What Happens Live with Andy Cohen में हाल ही में ओमोस नज़र आए। उन्होंने यहां इस बात का खुलासा किया कि वो साल 2023 के अंत में शादी करेंगे। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी मंगेतर भी आगे जाकर रेसलिंग में आएंगी। इसके जवाब में ओमोस ने कहा कि वो मेडिकल डॉक्टर हैं।

साल 2020 में ओमोस ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। एजे स्टाइल्स के साथ इसके बाद वो नज़र आए। धीरे-धीरे उन्होंने रिंग में अपना जलवा दिखाया। ओमोस और स्टाइल्स ने साथ में टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। अभी तक ओमोस ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि अभी भी इन-रिंग वर्क में उन्हें ध्यान देना है। कंंपनी ने सोच रखा है कि उन्हें आगे जाकर तगड़ा पुश दिया जाएगा। इस वजह से ही शायद उनका मैच लैसनर के साथ तय किया गया है।

क्या WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर को टक्कर मिलेगी?

लैसनर और ओमोस के मैच के बारे में किसी ने उम्मीद नहीं लगाई थी। ओमोस किस्मत वाले हैं कि उन्हें इतनी जल्दी ब्रॉक के साथ मैच मिल गया। ये मौका बहुत कम लोगों को मिलता है। इस मैच से कई लोग खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। लैसनर के सामने ओमोस बिल्कुल भी नहीं टिकते हैं। हालांकि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ओमोस ने अपना दम जरूर दिखाया। उन्होंने ब्रॉक को रिंग के बाहर कर दिया था। ये देखकर सभी चौंक गए थे। खुद ब्रॉक को भी हैरानी हो गई थी। अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा इनकी राइवलरी को आगे कैसे बिल्ड किया जाएगा। सभी ये भी देखना चाहेंगे कि मेनिया में ओमोस किस अंदाज में ब्रॉक को टक्कर देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications