क्या WWE ने 7 फुट 3 इंच के जायंट को रिलीज कर दिया है? पूर्व चैंपियन की जुबानी सुनिए असली सच्चाई

WWE
WWE सुपरस्टार ने गलत खबरों का किया खंडन (Photo: WWE.com)

Omos Responds Rumors Of His Release: WWE सुपरस्टार ओमोस (Omos) के लिए पिछला एक साल कुछ खास नहीं रहा है। WWE टीवी पर वो बहुत कम दिखाई दिए हैं। खैर अब ओमोस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इस पर 7 फुट 3 इंच के जायंट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें लंबे समय बाद वो चर्चा का विषय बने हैं।

Ad

ओमोस को पिछले साल की शुरूआत में अच्छी सफलता मिली थी। ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों के साथ उनका मुकाबला हुआ था। इस साल तो वो ना के बराबर टीवी पर दिखाई दिए हैं। कंपनी ने ज्यादातर उनका इस्तेमाल लाइव इवेंट में ही किया है। वैसे पिछले कुछ समय से उनके करियर को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच ने उनके ऊपर ध्यान देना छोड़ दिया है।

X पर हाल ही में एक अफवाह फैलने लगी, जिसमें कहा गया कि ओमोस को WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया है। WWE सुपरस्टार की इस अफवाह पर नज़र पड़ी और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ये सच नहीं है।

Ad

ओमोस के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा है लेकिन फिर भी उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इस साल की शुरूआत में उन्होंने Battleground पॉडकास्ट को अपना इंटरव्यू दिया था। ओमोस ने अपने लक्ष्य को लेकर कहा था कि वो हर साल WrestleMania का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, इस बार वो मेगा इवेंट का हिस्सा नहीं थे।

WWE WrestleMania में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मिला था मैच

विंस मैकमैहन ने ओमोस को एक फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा था। इस वजह से ही उन्हें अच्छा पुश दिया। WrestleMania में ब्रॉक लैसनर का सामना करना हर किसी रेसलर का सपना होता है। उनका ये ड्रीम बहुत जल्दी पूरा हो गया। शायद इसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा। पिछले साल मेनिया में जब लैसनर और ओमोस के बीच मैच का ऐलान किया था तब सभी चौंक गए थे। फैंस का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा था। हालांकि, एक चीज अच्छी रही कि दोनों ने अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी निराश नहीं किया। अच्छे मैच के साथ फैंस का दिल जीता।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications