14 साल बाद पूर्व WWE चैंपियन ने की घर वापसी, देखकर परिवार के सदस्यों की आंखों से छलके आंसू

Pankaj
WWE Crown Jewel में मिली थी करारी हार
WWE Crown Jewel में मिली थी करारी हार

Omos: WWE Crown Jewel 2022 में कुछ दिन पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और ओमोस (Omos) के बीच शानदार मैच हुआ था। ओमोस ने जबरदस्त प्रदर्शन इस मैच में किया था। हालांकि अंत में जीत स्ट्रोमैन को मिली। दोनों के बीच राइवलरी को WWE ने खास अंदाज में बिल्ड किया था। ओमोस ने अब ऐसा काम किया है जो शायद सभी के दिल को छू देगा।

Ad

WWE सुपरस्टार ओमोस का भावुक कर देने वाला वीडियो आया सामने

ओमोस 14 साल बाद अपनी फैमिली के पास गए। उन्होंने अपने परिवार को बड़ा सरप्राइज इस बार दिया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। आपको बता दें साल 2008 के बाद पहली बार अपने परिवार के पास ओमोस गए।

ओमोस को देखकर उनके परिवार वाले भावुक हो गए थे। सभी की आंखों में खुशी के आंसू थे। उनके घरवालों ने बताया कि उन्हे इस बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। सभी का रिएक्शन एकदम चौंकाने वाला था। आपको बता दें ओमास का घर नाइजीरिया में है।

Ad

ओमोस ने साल 2019 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। एजे स्टाइल्स के साथ वो नज़र आए। दोनों ने टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम किया और Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की। स्टाइल्स के साथ काम करने से ओमोस को बहुत फायदा भी मिला।

कुछ महीने पहले विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। विंस के रहते हुए ओमोस को अच्छा पुश मिला था। विंस के जाने के बाद ओमोस का पुश रूक गया। लोकल रेसलर्स के साथ काम करते हुए वो नज़र आए। ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्ट्रोमैन के साथ उनकी राइवलरी आगे नहीं बढ़ेगी। ओमोस रेड ब्रांड में काम कर रहे हैं। वहीं स्ट्रोमैन इस समय ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। देखना होगा कि ओमोस के लिए अब WWE द्वारा क्या प्लान आगे के लिए तैयार किया जाएगा। अगर उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली तो फिर उनका करियर भी खत्म हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications