WWE में हाल ही में पुराने अंदाज में वापसी करने वाले फेमस Superstar ने मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मैच के दिए संकेत, रहा है बड़ा इतिहास

WWE स्टार पीट डन और गुंथर के बीच जल्द हो सकता है मुकाबला
WWE स्टार पीट डन और गुंथर के बीच जल्द हो सकता है मुकाबला

Pete Dunn: ट्रिपल एच (Triple H) के क्रिएटिव हेड बनने का सबसे ज्यादा फायदा गुंथर (Gunther) को हुआ है। वो इस समय कंपनी के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं, हालांकि अब चीज़े उनके लिए कुछ बदल सकती हैं। WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में बुच (Butch) अपने असली कैरेक्टर में नजर आए हैं। इसके अलावा वो अपने पुराने नाम पीट डन (Pete Dunne) के साथ ही रिंग में आए थे। अपने कैरेक्टर में बदलाव के बाद उन्होंने मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर के खिलाफ मैच को लेकर हिंट दिया है।

Ad

मार्च 2022 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद पीट डन के कैरेक्टर में बदलाव किया गया था। उनका नाम बदल कर बुच कर दिया था। इस दौरान वो ब्रॉलिंग ब्रूट्स ग्रुप का हिस्सा बन गए थे। इस ग्रुप में उनके अलावा शेमस और रिज हॉलैंड जैसे स्टार्स थे। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही फैंस उनके ब्रूज़रवेट कैरेक्टर का इंतजार कर रहे थे। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में टायलर बेट और पीट डन का मुकाबला प्रिटी डेडली से हुआ था।

इस मैच में फैंस को उनका पुराना ब्रूटल अंदाज देखने को मिला और उन्होंने अपनी टीम को बिटर एंड फिनिशर देकर जीत भी दिलाई। इस मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर गुंथर के खिलाफ मैच को हिंट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो और गुंथर NXT UK रिंग में नज़र आ रहे हैं। इन दोनों स्टार्स के बीच आखिरी बार मुकाबला NXT TakeOver: New York 2019 में हुआ था। दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है। फैंस उन्हें अब मेन रोस्टर पर भी लड़ते हुए देखना चाहेंगे।

Ad

कैरेक्टर चेंज के बाद WWE स्टार Pete Dunne ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

SmackDown में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का नाम बुच से बदलकर पीट डन कर लिया है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

"पीट डन अभी मरा नहीं है। ब्रूज़रवेट"

उनके इस पोस्ट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से पीट डन को बुक करता है। अभी उनकी टायलर बेट के साथ जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications