WWE SmackDown के बाद भड़का 33 साल का रेसलर, सोशल मीडिया पर दिखाया गुस्सा, वजह जानकर हैरानी में पड़ जाएंगे आप

जानिए किस चीज पर WWE स्टार का दिखा गुस्सा?
जानिए किस चीज पर WWE स्टार का दिखा गुस्सा?

WWE Star Unhappy: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा। फैंस को काफी कुछ शो में देखने को मिला। हालांकि, 33 साल की पाइपर निवेन (Piper Niven) अपने सैगमेंट से नाखुश नज़र आईं। उनके सैगमेंट को ज्यादा समय नहीं मिला और इस वजह से ही वो संभवत: गुस्से में हैं।

Ad

X पर निवेन ने बेली के साथ अपने प्रोमो को पोस्ट किया। स्कॉटिश स्टार ने काफी अच्छा प्रोमो इस बार दिया था। बहुत ही जोश में वो नज़र आईं। फैंस ने भी उनकी काफी तारीफ की। लंबे समय बाद रिंग में उनका जलवा देखने को मिला।

हालांकि, क्राउड में से कुछ फैंस ने 'WHAT?!' चैंट्स लगाए। ऐसा लगा कि उन्होंने निवेन की बेइज्जती की। निवेन अपने प्रोमो के जरिए और भी कुछ कहना चाहती थीं लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया। इस वजह से उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की। X पर पाइपर निवेन ने लिखा,

मैं ही इस दर्द को जानती हूं। मैं इसे अपने दिमाग पर कैसे बनाए रख सकती हूं? यदि टाइम और होता।
Ad

WWE Clash at the Castle 2024 का आयोजन 15 जून को स्कॉटलैंड में होगा। फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में बेली अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को पाइपर निवेन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। अभी तक दोनों की राइवलरी को कंपनी ने खास अंदाज में बिल्ड किया है। बेली और निवेन के बीच जरूर तगड़ा मैच देखने को मिलेगा।

Ad

क्या WWE Clash at the Castle 2024 में चैंपियन बन पाएंगी पाइपर निवेन?

पाइपर निवेन लगातार बेली को हराकर टाइटल जीतने का दावा कर रही हैं। SmackDown के एपिसोड में भी दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जुबान से काफी हमले किए। चेल्सी ने भी बेली की काफी बेइज्जती की। निवेन को लंबे समय बाद टाइटल मैच मिला है। इस बार उनके पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, बेली को हराना उनके लिए आसान काम नहीं होगा।

बेली को चेल्सी ग्रीन से थोड़ा सावधान रहना होगा। वो इस मुकाबले में दखलअंदाजी कर सकती हैं। इसका फायदा निवेन को मिलेगा और वो चैंपियन बन सकती हैं। Clash at the Castle 2024 का आयोजन पाइपर की होम कंट्री में हो रहा है। कंपनी द्वारा उन्हें पुश दिया जा सकता है। देखना होगा कि निवेन चैंपियन बन पाएंगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications