10 महीने बाद WWE दिग्गज Randy Orton का नया लुक आया सामने, सॉलिड बाइसेप्स देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Pankaj
wwe cover image

Randy Orton: पिछले साल मई से WWE रिंग में रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) नज़र नहीं आए। हालांकि इस बीच उन्होंने अपनी फीजिक पर काम करना बंद नहीं किया। उनकी अब नई तस्वीर सामने आई है। इसमें उनकी बॉडी बहुत ही जबरदस्त लग रही है। खासतौर पर उनके बाइसेप्स जबरदस्त लग रहे हैं।

Ad

इंजरी के कारण रैंडी ऑर्टन इस समय एक्शन से बाहर चल रहे हैं। उनकी WWE वापसी को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। WWE से जाने के बाद पहली बार उनकी ये खास तस्वीर सामने आई है।

Ad
Ad

WWE में Randy Orton ने बहुत नाम कमाया

रैंडी ऑर्टन का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। कई सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं। हील के रूप में उन्होंने अपने आपको हमेशा स्थापित किया। कंपनी ने उन्हें समय-समय पर अच्छा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। फैंस ने भी हमेशा खास अंदाज में ऑर्टन को चीयर किया। 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन वो रह चुके हैं। मौजूदा समय में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में वो काम कर रहे हैं।

कहा जा रहा था कि इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में वो वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले साल मैट रिडल के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में उन्होंने अच्छा काम किया था। दोनों ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की। ये चैंपियनशिप रन उनका अच्छा रहा था। द उसोज़ ने अंत में उन्होंने हराया था। ऑर्टन की वापसी का इंतजार अब सभी कर रहे हैं। WWE ने भी उनके लिए कोई ना कोई प्लान जरूर बनाया होगा।

ऑर्टन की इंजरी के बारे में भी ज्यादा किसी को कुछ नहीं पता है। शायद उनकी चोट बहुत गंभीर होगी इस वजह से ही वो वापसी नहीं कर पा रहे हैं। ट्रिपल एच और उनका रिश्ता बहुत ही अच्छा हैं। WWE के हेड ऑफ क्रिएटिव इस समय ट्रिपल एच हैं। ऑर्टन वापसी करेंगे तो फिर उन्हें तगड़ा पुश जरूर मिलेगा। फिलहाल अब देखना होगा कि उनकी वापसी रिंग में कब होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications