WWE Superstar और Braun Strowman की गर्लफ्रेंड ने अपने लुक में बदलाव कर मचाई सनसनी, हेयर स्टाइल देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने अपने लुक में किया बदलाव
WWE सुपरस्टार ने अपने लुक में किया बदलाव

Raquel Rodriguez: WWE SmackDown सुपरस्टार राकेल रॉड्रिगेज (Raquel Rodriguez) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गईं। इस बार उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया। एक अनोखे लुक में वो अब नज़र आ रही हैं। राकेल का WWE में अभी तक करियर बहुत शानदार रहा। खासतौर पर NXT में उनके प्रदर्शन से सभी खुश हुए। NXT विमेंस चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की थी।

Ad

इस साल WWE WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर में राकेल की एंट्री हुई थी। उन्होंने तुरंत ही आलिया के साथ टैग टीम बनाईं और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। हालांकि ये चैंपियनशिप रन उनका ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था।

WWE सुपरस्टार राकेल रॉड्रिगेज का शानदार नया लुक

राकेल इस समय पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की तस्वीर आए दिन सामने आती रहती है। राकेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया। खासतौर पर यूनिक हेयर कलर के साथ वो नज़र आ रही हैं। ग्रीन हेयर के साथ अब राकेल दिख रही हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

Ad

द ओसी की राइवलरी इस समय द जजमेंट डे के साथ चल रही है। जजमेंट डे की तरफ से WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने अभी तक सभी को परेशान किया। कहा जा रहा है कि जल्द ही ओसी में भी किसी विमेन सुपरस्टार की एंट्री होगी। हाल ही में एक लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स और रे मिस्टीरियो ने राकेल रॉड्रिगेज के साथ टीम बनाकर जजमेंट डे के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राकेल जल्द ही ओसी फैक्शन को ज्वाइन कर सकती हैं।

WWE Crown Jewel 2022 में ओसी का मुकाबला जजमेंट के साथ होगा। ये बात पक्की है कि मैच में रिया रिप्ली की दखलअंदाजी होगी। शायद यहां पर उन्हें जवाब देने के लिए राकेल की एंट्री होगी। अब देखना होगा कि WWE ने क्या प्लान तैयार किया होगा। WWE द्वारा बड़ा सरप्राइज इस बार दिया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications