"मुझे उन्होंने गले लगाया"- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ हुए सैगमेंट को पूर्व चैंपियन ने अपने करियर का बेस्ट मोमेंट बताया

WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार आर-ट्रुथ (R-Truth) ने इस बार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। साल 2020 में ब्रॉक लैसनर के साथ आर-ट्रुथ का प्रोमो सैगमेंट हुआ था। आर-ट्रुथ ने उस मेमोरी को याद करते हुए बड़ा बयान दिया। "Out of Character" पॉडकास्ट में इस बार आर-ट्रुथ नजर आए। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2020 से पहले रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर के साथ आर-ट्रुथ का सैगमेंट हुआ था। ये बहुत ही मजेदार सैगमेंट फैंस को देखने को मिला था। आर-ट्रुथ ने इस सैगमेंट को लेकर बड़ा बयान इस बार दिया।

Ad

पूर्व WWE 24/7 चैंपियन आर-ट्रुथ ने दिया बहुत बड़ा बयान

पूर्व WWE 24/7 चैंपियन आर-ट्रुथ का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बडा़ नाम है। काफी लंबे समय से वो WWE में काम कर रहे हैं। 24/7 चैंपियनशिप कई बार वो अपने नाम कर चुके हैं। ब्रॉक लैसनर के साथ हुए सैगमेंट को लेकर आर-ट्रुथ ने कहा,

मैं जो इस सैगमेंट में कहना चाहता था वो ब्रॉक लैसनर को पता नहीं था। मैं उनके ऊपर हंसा था लेकिन ये मैंने खुशी-खुशी किया। मैं लैसनर को बिल्कुल भी क्षति नहीं पहुंचाना चाहता था। मैं नहीं चाहता था कि लैसनर रिंग छोड़कर चले जाएं। जब मैं उनके ऊपर हंसा था तब मैंने देखा की लैसनर वहीं रूक गए। इसके बाद काफी कुछ चीजें देखने को मिली। जब लैसनर हंस रहे थे तो मैं अपना काम कर रहा था। मैं एक चीज़ कहूंगा कि ये मोमेंट मेरे लिए बहुत खास था। जब मैं बैकस्टेज गया तब ब्रॉक लैसनर ने मुझे गले लगाया और मेरी तारीफ की। ये मेरे करियर का सबसे अच्छा मोमेंट था।

ब्रॉक लैसनर WWE टीवी में इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। Day 1 पीपीवी में रोमन रेंस के साथ ब्रॉक लैसनर का यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। Crown Jewel में इससे पहले दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। अब एक और मौका लैसनर को चैंपियनशिप के लिए मिल गया। अगर लैसनर नए यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे तो फिर रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी। रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन बहुत ही अच्छा इस समय चल रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications