WWE के मौजूदा चैंपियन ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के कारण हासिल किया बड़ा खिताब, आलोचकों को दिया करारा जवाब

रिया रिप्ली इस समय WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं
रिया रिप्ली इस समय WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं

Rhea Ripley: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद बहुत ज्यादा सफलता हासिल की। हाल में उनके नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसके बाद उनके फैंस अब इस बात को लेकर हैरान हैं, कि वो आगे कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली हैं।

Ad

रिया रिप्ली ने अक्टूबर 2023 में Pro Wrestling Illustrated (PWI) की विमेंस 250 रैंकिंग में जगह बनाई थी। इस रैंकिंग में उन्होंने बियांका ब्लेयर, टैम नाकानो, जेमी हेयटर और Giulia जैसे स्टार्स को पीछ छोड़ते हुए पहला स्थान ही हासिल किया था। इसी कड़ी में Wrestle Ops (via PWI) ने बताया है कि वोटों के आधार पर अब रिया रिप्ली को 'विमेन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया है। इसके अलावा WrestleMania 39 में उनके और शार्लेट फ्लेयर के बीच हुए मुकाबले को 'मैच को द ईयर का अवॉर्ड' भी मिला है।

Ad

WWE विमेंस चैंपियन Rhea Ripley ने खिताब मिलने पर दिया रिएक्शन

PWI ने बताया कि रिया रिप्ली ने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए विमेंस रेसलर ऑफ द ईयर 2023 का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह खिताब मिलने के बाद रिया रिप्ली ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

"रिया रिप्ली ने तो कुछ भी नहीं किया है।"
Ad

रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को जीता था। यह टाइटल जीतने के बाद से उन्हें कोई भी स्टार हरा नहीं पाया है। उन्होंने अपने टाइटल को नटालिया, ज़ेलिना वेगा, राकेल रॉड्रिगेज, नाया जैक्स, ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर जैसे स्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया है।

फिलहाल उनकी बैकी लिंच के खिलाफ दुश्मनी के संकेत मिले हैं। बैकी ने हाल में ही रिया रिप्ली के खिलाफ प्रोमो कट किया था। इस प्रोमो में उन्होंने रिया रिप्ली को धमकी दी थी और कहा था कि वो विमेंस Royal Rumble जीतने के बाद WrestleMania 40 में उनसे चैंपियनशिप भी ले लेंगी। उनके इस प्रोमो से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से इन दोनों स्टार्स को बुक करता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications