Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच (Becky Lynch) को मिस्टर और मिसेज WrestleMania कहा। ये बहुत बड़ी बात उन्होंने कही। दोनों के मेनिया में काम को देखकर उन्होंने ये कहा। Raw के इस हफ्ते एपिसोड में रिया रिप्ली का सामना बेली के साथ हुआ था। मैच में लीटा, बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस ने आकर डैमेज कंंट्रोल के ऊपर अटैक कर दिया था। इसका फायदा रिप्ली ने उठाया और जीत हासिल कर ली। Give Me Sport को हाल ही में रिया रिप्ली ने अपना इंटरव्यू दिया। उनसे यहां पर मिस्टर और मिसेज WrestleMania को लेकर सवाल पूछा गया था। रिया ने कहा, मैं WWE में मौजूद कपल के साथ जाऊंगी। मैं सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ जाऊंगी। WrestleMania में दोनों ने कई इतिहास रचे। इसके अलावा भी दोनों ने कई कारनामे किए। तो मेरे लिए, शायद इन दोनों को मैं मिस्टर और मिसेज WrestleMania कहूंगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैचवैसे कुछ हद तक रिया रिप्ली ने सही बात कही। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का करियर अभी तक शानदार रहा। खासतौर पर रॉलिंस अब WWE के टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। बिना चैंपियनशिप के भी वो जबरदस्त काम करते हैं। फैंस भी गजब के अंदाज में उन्हें चीयर करते हैं। WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला इस साल लोगन पॉल के साथ होगा। ये मैच बहुत ही अच्छा होगा। पिछले साल मेनिया में कोडी रोड्स के खिलाफ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था। रिया रिप्ली के लिए कंपनी में पिछले कुछ साल शानदार रहे। जजमेंट डे ग्रुप में रहकर वो अच्छा काम कर रही हैं। इस साल कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता वो बनीं। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर को उन्होंने मेनिया में Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की। दोनों के बीच इस समय राइवलरी शानदार चल रही है। देखना होगा कि शार्लेट को रिया हरा पाएंगी या नहीं। WWE on BT Sport@btsportwweBusiness just picked up!#WWERAW37480WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।