WWE Raw में वापसी करने के बाद पूर्व चैंपियन ने उठाया बहुत बड़ा कदम, प्रोफाइल पिक्चर चेंज करते हुए अपने सबसे बड़े दुश्मन पर साधा निशाना 

WWE Raw, Rhea Ripley, Dominik Mysterio, Liv Morgan,
WWE Raw में रिया रिप्ली के हाथों लिव मॉर्गन की हालत काफी खराब हो सकती है (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley Takes Shot At Liv Morgan After Return: WWE Raw में इस हफ्ते रिया रिप्ली (Rhea Ripley) की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। रिया ने वापसी के बाद अब अपनी प्रोफाइल पिक्चर चेंज करते हुए सबसे बड़े दुश्मन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) पर निशाना साधा है।

इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन की टीम ने रे मिस्टीरियो और ज़ेलिना वेगा को हराया था। इस मुकाबले के बाद जब डॉमिनिक और लिव रिंग में थे तो उसी वक्त रिया रिप्ली की वापसी हुई थी। रिया को देखकर लिव काफी डर गई थीं और वो डॉमिनिक को रिंग में छोड़कर वहां से चली गई थीं। अब रिप्ली ने बड़ा कदम उठाते हुए मॉर्गन के डरे हुए चेहरे की तस्वीर को X पर अपना प्रोफाइल पिक्चर बना लिया है।

आप नीचे ट्वीट में रिया रिप्ली की प्रोफाइल पिक्चर देख सकते हैं:

क्या WWE SummerSlam में होगा रिया रिप्ली vs लिव मॉर्गन मैच?

रिया रिप्ली कई महीने पहले WWE Raw में लिव मॉर्गन द्वारा किए अटैक में चोटिल हो गई थीं। इस वजह से रिया को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़ते हुए ब्रेक पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसके काफी समय बाद लिव ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली थी। मॉर्गन मौजूदा समय में भी इस टाइटल को होल्ड कर रही हैं।

देखा जाए तो लिव मॉर्गन WWE में रिया रिप्ली की हर चीज़ को अपना बनाना चाहती हैं। यही नहीं, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी अपनी तरफ करने की कोशिश कर रही हैं। चूंकि, रिया की वापसी हो चुकी है, वो इन सभी चीज़ों का लिव से जरूर बदला लेना चाहेंगी। अगर रिप्ली पूरी तरह फिट हो चुकी हैं तो संभव है कि उन्हें SummerSlam 2024 में मॉर्गन के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिल सकता है।

जजमेंट डे मेंबर इस संभावित मुकाबले में लिव मॉर्गन को हराकर अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल वापस हासिल करना चाहेंगी। यह बात तो पक्की है कि इस मुकाबले में डॉमिनिक मिस्टीरियो का दखल देखने को मिलेगा। हालांकि, फिलहाल साफ-साफ कहना मुश्किल है कि वो दखल देने की स्थिति में लिव और रिया रिप्ली में से किसकी मदद करेंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications