380 दिनों तक चैंपियन रहने वाले फेमस स्टार का WWE SummerSlam 2024 में होगा बड़ा मुकाबला? हालिया रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी 

WWE, Rhea Ripley, Liv Morgan, SummerSlam 2024,
क्या WWE SummerSlam में रिया बनेंगी विमेंस वर्ल्ड चैंपियन? (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley SummerSlam 2024 Match Big Update: रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने पिछले हफ्ते WWE Raw में वापसी करते हुए डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) को कंफ्रंट किया था। रिया की वापसी के बाद से ही उनका इन-रिंग रिटर्न चर्चा का विषय बन चुका है। अब हालिया रिपोर्ट में 380 दिनों तक विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रहने वाली रिप्ली का SummerSlam 2024 में बड़ा मुकाबला होने को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

Ad

कुछ महीने पहले लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली पर जबरदस्त हमला किया था। इस वजह से रिया चोटिल हो गई थीं और उन्हें विमेंस वर्ल्ड टाइटल छोड़ते हुए ब्रेक पर जाना पड़ा था। रिप्ली ने इस हफ्ते Raw में बदला लेने के इरादे से वापसी की लेकिन उन्हें देखकर लिव भाग खड़ी हुई थीं।

ऐसा लग रहा है कि जल्द ही रिया रिप्ली vs लिव मॉर्गन का विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिल सकता है। डेव मैल्टज़र ने Wrestling Observer Newsletter पर बताया कि यह मुकाबला इस साल ओहायो में होने वाले SummerSlam इवेंट में बुक किया जा सकता है। अगर यह मुकाबला ऑफिशियल होता है तो रिया इस मैच में लिव को हराकर उनसे विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप वापस लेना चाहेंगी।

देखा जाए तो रिया की वापसी से रोमांच काफी बढ़ चुका है। अब लिव रेड ब्रांड में डॉमिनिक मिस्टीरियो से आसानी से मिल नहीं पाएंगी। वहीं, यह देखना रोचक होगा कि डॉमिनिक उनसे नाराज रिप्ली को किस तरह मना पाते हैं।

Ad

WWE Raw के बाद रिया रिप्ली ने दिया रहस्यमयी संदेश

जब रिया रिप्ली की इस हफ्ते WWE Raw में वापसी हुई, उस वक्त डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन रिंग में एक-दूसरे के करीब थे। यह देखकर रिया काफी नाखुश थीं और वो डॉमिनिक के प्रति गुस्सा जाहिर करने के बाद वहां से चली गई थीं। मिस्टीरियो भी उन्हें मनाते हुए उनके साथ बैकस्टेज चले गए थे।

WWE Raw के इस एपिसोड के ऑफ एयर होने के बाद रिया रिप्ली ने रहस्यमयी संदेश दिया। बता दें, रिया ने X पर डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ कंफ्रंटेशन की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में जोकर और ब्लड इमोजी का इस्तेमाल किया। फिलहाल साफ-साफ यह कहना मुश्किल है कि रिप्ली के इस पोस्ट का क्या मतलब है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications