फेमस WWE Superstar के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आई बड़ी खबर, क्या कंपनी में रहते हुए मचाएंगे बवाल या AEW का बनेंगे हिस्सा?

WWE सुपरस्टार रिकोशे का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है
WWE सुपरस्टार रिकोशे का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है

Ricochet: WWE सुपरस्टार रिकोशे (Ricochet) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। रिकोशे का 2024 तक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। वहीं, हालिया बैकस्टेज रिपोर्ट में उनकी नई डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिकोशे 2018 में कंपनी से जुड़े थे।

Ad

उन्होंने NXT ब्रांड से शुरुआत की थी। येलो ब्रांड में उन्होंने एक साल से भी कम समय में NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके अलावा उन्होंने 2019 में एलिस्टर ब्लैक के साथ डस्टी रोड्स टैग टीम क्लासिक टूर्नामेंट जीता था। रिकोशे को इसके बाद मेन रोस्टर में बुला लिया गया था।

उन्होंने मेन रोस्टर पर आने के बाद 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जो अगले साल गर्मियों में खत्म हो रहा है। Wrestling Observer के डेव मेल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिकोशे या तो WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं, या AEW में जा सकते हैं। वहीं, Ringside News के अनुसार रिकोशे कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेंगे। ये कॉन्ट्रैक्ट पिछली बार से भी ज्यादा अच्छा होगा। कंपनी के रूल ऑफ थंब की वजह से उन्हें एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। इसी कारण रिकोशे के मना करने के चांस कम हैं।

youtube-cover
Ad

AEW में जाने से रोकने के लिए WWE अपने स्टार्स के साथ फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रही है

डेव मेल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी अपने स्टार्स को फिर से साइन करने की कोशिश कर रही है, ताकि उन्हें AEW में जाने से रोका जाए। इसके अलावा WWE फ्री एजेंट्स के रूप में घूम रहे कई और स्टार्स को साइन कर सकती है। WWE विल ऑस्प्रे को साइन करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने AEW में कदम रख लिया।

youtube-cover

Survivor Series में सीएम पंक ने भी वापसी की है। वो करीब दस साल बाद वापस आए हैं। फिलहाल ये देखना रहेगा कि कंपनी किस तरह से रिकोशे को साइन करती है और फ्यूचर में उन्हें किस तरह से बुक किया जाता है। रिकोशे हाल में ही लाइव इवेंट में भी नजर आए थे। ऐसे में सभी की निगाह उनपर टिकी हुई है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications