हाल ही में रिडल(Riddle) के WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कई खबरें सामने आई है। पहले ये कहा गया था कि रिडल ने दोबारा WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया था और बाद में कहा गया कि कॉन्ट्रैक्ट में कुछ बदलाव किए गए जिसके बाद इस सुपरस्टार ने कॉन्ट्रैक्ट साइऩ कर लिया था।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैंWWE सुपरस्टार रिडल के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई अब जो भी खबरें पहले आई थी वो सब गलत थी क्योंकि रिडल ने नया WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। WWE RAW में रिडल काफी अच्छा रोल निभा रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि उन्हें जल्द बड़ा पुश मिलेगा। इस हफ्ते उनकी हार के बाद अब ये साफ हो गया है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट दोबारा साइन नहीं किया है। रेसलिंग ऑब्जर्वर के ब्रायन एल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में येे कहा है कि रिडल ने नया WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। इससे पहले फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में ये कहा गया था कि रिडल को जो कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था वो उन्हें पसंद नहीं आया था। लेकिन बाद में कुछ बदलाव के बाद उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे Celebrating my victory over Bobby Lashley like a stallion 🤙 #stallion #bro #wweraw pic.twitter.com/PblTHPzexq— matthew riddle (@SuperKingofBros) January 5, 2021WWE में रिडल के स्टेटस को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। अब ऐसा लग रहा है कि वो कॉन्ट्रैक्ट दोबारा साइन नहीं करेंगे। जैफ हार्डी के साथ टीम बनाकर इस समय RAW में रिडल परफॉर्म कर रहे हैं। हाल ही में ये भी खबर आई थी कि कई सुपरस्टार्स नए कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है। पिछले साल WWE को कोविड के चलते बहुत नुकसान हुआ था। इसके बाद WWE ने कई सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया। कई सुपरस्टार्स स्थिति ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल जो खबरें आ रही है उसके अनुसार रिडल जल्द ही WWE छोड़ सकते हैं। यानि उनका WWE करियर खत्म हो सकता है। इसके बाद वो फिर AEW में जा सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। अब फैंस रिडल के बयान का इंतजार कर रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।