WWE Superstar Roman Reigns के भाई की पुरानी वीडियो हुई वायरल, The Bloodline के सबसे गंभीर मेंबर डांस करते आए नज़र

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) अभी भी द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन का हिस्सा हैं। सोलो सिकोआ को इस फैक्शन का सबसे गंभीर मेंबर कहना गलत नहीं होगा। रोमन रेंस हील होने के बावजूद ऑन-स्क्रीन कुछ मौकों पर कैरेक्टर से बाहर निकलकर हंसते हुए दिखाई दे चुके हैं।

Ad

हालांकि, सोलो सिकोआ ऑन-स्क्रीन शायद ही कभी हंसते हुए दिखाई दिए हैं। सोलो सिकोआ असल जिंदगी में अपने ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर के ठीक उलट हैं। हाल ही में सोलो सिकोआ की एक पुरानी वीडियो वायरल हो गई जिसमें वो डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिन फैंस ने भी यह वीडियो देखा वो सोलो सिकोआ के इस रूप को देखकर बिल्कुल चौंक गए। बता दें, सोलो सिकोआ पिछले कुछ हफ्तों से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं।

Ad

सोलो सिकोआ आखिरी बार तीन हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में नज़र आए थे जहां जे उसो ने SmackDown और WWE छोड़ने का ऐलान किया था। बता दें, सोलो सिकोआ के भाई जिमी उसो की इस हफ्ते SmackDown में वापसी होने जा रही है। यही कारण है कि सोलो सिकोआ के ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड में नज़र आने की संभावना काफी बढ़ चुकी है।

WWE Payback 2023 में सोलो सिकोआ और बाकी द ब्लडलाइन मेंबर्स का मैच नहीं बुक किया गया है

Ad

WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Payback 2023 के लिए एक भी द ब्लडलाइन मेंबर को एडवर्टाइज नहीं किया गया है। WWE का Payback 2023 में द ब्लडलाइन का एक भी मैच बुक नहीं करना काफी हैरान करता है। WWE को अभी भी Payback से पहले SmackDown के एक एपिसोड का आयोजन कराना बाकी है। यही कारण है कि संभावना बनी हुई है कि WWE ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड में किसी ब्लडलाइन मेंबर का Payback 2023 के लिए मैच बुक कर सकती है।

वहीं, अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के पूर्व राइट हैंड जे उसो की बात की जाए तो यह बात तो पक्की है कि जे उसो एक दिन जरूर WWE में वापसी करेंगे। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि जे उसो को WWE में वापसी करते हुए देखने के लिए कितना इंतजार करना होगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications