WWE में Roman Reigns का The Bloodline के नए मेंबर से हो सकता है बड़ा मैच, चौंकाने वाला बयान सामने आया

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस vs जैकब फाटू मैच हो सकता है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस vs जैकब फाटू मैच हो सकता है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Jacob Fatu Can Happen in WWE: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन पर सोलो सिकोआ अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं। वो खुद को ट्राइबल चीफ बोल रहे हैं और इसी बीच उन्होंने अपने ग्रुप में कई नए सदस्यों को जोड़ लिया है। हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन जैकब फाटू भी इस ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं। अब WWE एनालिस्ट ने जैकब और रोमन के बीच मैच की संभावना जताई है।

Ad

Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE एनालिस्ट सैम रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस के संभावित विरोधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि जब भी रोमन रेंस वापसी करेंगे, तो वो सोलो सिकोआ से अपनी पावर दोबारा हासिल करने की कोशिश करते हुए नज़र आ सकते हैं। रॉबर्ट्स ने कहा कि इसी बीच फैंस को जैकब फाटू का रोमन रेंस के खिलाफ मैच देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा,

"अगर चीज़ें सही तरह से आगे बढ़ी, तो मुझे लगता है कि हमें रोमन रेंस का वापसी करके सोलो सिकोआ से पावर दोबारा हासिल करने का प्रयास देखने को मिल सकता है। उन्हें सोलो सिकोआ के खतरनाक रन को रोकने की कोशिश करनी होगी। इन सभी चीज़ों के बावजूद सोलो सिकोआ को रोकने के लिए पहले हमें जैकब फाटू और रोमन रेंस का फेसऑफ देखना होगा।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE में आते ही जैकब फाटू ने दिखाया डॉमिनेशन

SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के मैच का अंत DQ द्वारा हो गया था। दरअसल, टामा टोंगा और टांगा लोआ ने आकर रोड्स पर हमला कर दिया था। केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने आकर रोड्स को बचाया। रिंग में सोलो अकेले पड़ गए थे और फिर जैकब फाटू ने आकर केविन, रैंडी और कोडी तीनों की एक-एक करके हालत खराब कर दी।

इसी के साथ जैकब फाटू, द ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए हैं। रोमन रेंस वापसी करने बाद जरूर सोलो सिकोआ पर सवाल खड़े करते हुए उनके खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। इसी बीच जैकब फाटू का अपने भाई रोमन रेंस के खिलाफ फेसऑफ हो सकता है। जैकब रिंग में काफी डॉमिनेंट हैं और उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ देखना रोचक रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications