WWE और रेसलिंग जगत के कई सारे प्रमोशन्स में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। इन सभी में से टॉप स्टार्स के बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल रहता है। इसी कारण हर साल PWI 500 लिस्ट जारी की जाती है और इसमें सभी टॉप रेसलर्स का नाम शामिल रहता है। इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) लिस्ट के टॉप पर आए हैं।WWE सुपरस्टार रोमन रेंस रहे PWI के हिसाब से टॉप रेसलरiBeast@ibeastIessRoman Reigns is the #1 PWI. The best in the world.652113Roman Reigns is the #1 PWI. The best in the world.☝️ https://t.co/pUGHh9RdfaPro Wrestling Illustrated का रेसलिंग जगत में काफी बड़ा नाम है। वो काफी समय से इस तरह की लिस्ट जारी कर रहे हैं। उनकी 32वीं सालाना लिस्ट में रोमन रेंस टॉप पर हैं। वो पूरी दुनिया में मौजूद 500 टॉप रेसलर्स की लिस्ट जारी करते हैं। यह लिस्ट विन-लॉस रिकॉर्ड, टाइटल जीत, मैचों की क्वालिटी, रेसलर के दबदबे और रेसलिंग स्किल्स पर आधारित रहती है।रोमन रेंस के लिए पिछला एक साल जबरदस्त रहा है और उन्होंने काफी बढ़िया काम किया है। इसी वजह से उनका टॉप पर रहना जरुरी था। इसके पहले ट्राइबल चीफ ने 2016 में इस लिस्ट को टॉप किया था। आपको बता दें कि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर NJPW के काजूचिका ओकाड़ा हैं वहीं तीसरे स्थान पर AEW के सीएम पंक शामिल हैं।PWI (Pro Wrestling Illustrated)@OfficialPWIAs just announced on @BustedOpenRadio, Roman Reigns is again the #1 wrestler in the #PWI500. The 32nd annual "500" list is featured in our latest issue, available now for print preorder at pwi-online.comThe digital edition is available now at pwi.zinioapps.com1390407As just announced on @BustedOpenRadio, Roman Reigns is again the #1 wrestler in the #PWI500. The 32nd annual "500" list is featured in our latest issue, available now for print preorder at pwi-online.comThe digital edition is available now at pwi.zinioapps.com https://t.co/XJiDhbbTBR500 सुपरस्टार्स की लिस्ट बहुत लंबी रहती है और इसी वजह से टॉप 20 रेसलर्स पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है। यह रही PWI के हिसाब से 2022 के टॉप रेसलर्स की लिस्ट:1. अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns2. काजूचिका ओकाड़ा3. सीएम पंक4. एडम पेज5. बॉबी लैश्ले6. कोडी रोड्स7. ब्रायन डेनियलसन8. एल हिजो डेल विकिंगो9. बिग ई10. जोनाथन ग्रीशम11. शिंगो टकागी12. जॉन मोक्सली13. मैट कार्डोना14. जोश एलेक्जेंडर15. हिरोशी तानाहाशी16. MJF17. सैथ रॉलिंस18. एडम कोल19. कैनी ओमेगा20. ड्रू मैकइंटायरयह लिस्ट काफी सही नजर आ रही है। हालांकि, इसमें सैथ रॉलिंस और MJF का नाम मुख्य रूप से बहुत नीचे है। दोनों ही पिछले एक साल में लगातार चर्चा का विषय रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।