Roman Reigns Continues Make History: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इतिहास बनाना जारी रखा है। यूके में उनके नए थीम सॉन्ग ने अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने हाल ही में SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया।SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी ने कई नए रिकॉर्ड कायम किए। उनकी वीडियो को सौ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में एंट्री कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। सोलो को उनकी वजह से इस बड़े मुकाबले में कोडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।रोमन रेंस की अनुपस्थिति के बावजूद उनके नए थीम सॉन्ग ने रिकॉर्ड बनाया है। फोर्ब्स के अनुसार रोमन का सॉन्ग आई एम ग्रेटनेस यूके ऑफिशियल्स सिंगल्स डाउनलोड चार्ट में नंबर 83 पर दर्ज हुआ है। इसके अलावा यूके ऑफिशियल्स सिंगल्स सेल्स चार्ट में नंबर 88 पर पहुंच गया है।WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर हुआ था खतरनाक अटैकSummerSlam 2024 के बाद SmackDown के लगातार दो एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आए। उन्होंने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को टक्कर दी। 16 अगस्त का शो जरूर उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। रेंस ने पहले सिकोआ और टामा टोंगा की हालत बुरी की लेकिन जेकब फाटू ने आकर काम खराब कर दिया। फाटू ने रेंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया और उसके बाद वो उठ नहीं पाए।सोलो सिकोआ ने इसके बाद अपनी ताकत दिखाई और फिर असली ट्राइबल चीफ को धराशाई कर दिया। SmackDown के पिछले दो एपिसोड में रोमन नज़र नहीं आए। कहा जा रहा है कि वो अब सितंबर के मध्य में वापसी करेंगे। वापसी के बाद सिकोआ के साथ उनकी राइवलरी फिर शुरू होगी। रेंस के ऊपर नंबर्स गेम भारी पड़ा और ये चीज उनके दिमाग में जरूर होगी। जिमी उसी की वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वो वापस आकर रेंस का साथ दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फ्यूड में आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा।