WWE यूनिवर्स द्वारा Roman Reigns को क्यों किया जाता है नापसंद? ट्राइबल चीफ ने खुद किया कारण का खुलासा 

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और कोडी रोड्स
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और कोडी रोड्स

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने काम से फैंस का मनोरंजन करते रहे हैं। उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए 1300 दिन हो चुके हैं। वो इस समय हील की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने हाल ही में एक शो पर नजर आकर फैंस को लेकर अपने विचार रखे हैं।

Ad

रोमन बेहद कम बार ही टीवी पर नज़र आते हैं। वह काफी समय से चैंपियन हैं और कुछ लोग इसको पसंद नहीं करते हैं। Pat McAfee Show पर नज़र आते हुए रोमन ने उनको नफरत करने वाले फैंस को बेवकूफ कहा। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक वह अच्छा बिजनेस करते हैं तबतक उन्हें फैंस की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोमन ने कहा

"मैं बेहद आसान सा सच बताता हूं, लेकिन लोग बेवकूफ हो सकते हैं। आप समझ रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं। उन्हें वह करने दीजिए जो वह करना चाहते हैं। सब ठीक है। यह सबकुछ अच्छी तरीके से हो गया। हम तो उसको लेकर नाराजगी नहीं जता रहे हैं। चेक्स बहुत अद्भुत हैं और वह लगातार आ रहे हैं। हम वह करते रहेंगे जो हम करते आए हैं और हमें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या सोच रहे हैं क्योंकि यही सच्चाई है। मैं पूरे परिवार और कंपनी का बोझ अपने पीठ पर लेकर चल रहा था। मैंने मिल रही प्रसिद्धि को सबके साथ साझा करने का प्रयास किया ताकि उससे सबको बेहतर बनाया जा सके, और यह चार साल उसकी गवाही देते हैं।"
youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का अपने सबसे बड़े विरोधी से SmackDown में आमना सामना हुआ

SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मेन इवेंट के दौरान जो सैगमेंट हुआ वह शानदार था। इस सैगमेंट के दौरान कोडी और रोमन के बीच जुबानी जंग हुई जिसके अंत में रोमन रेंस ने कोडी को धोखा देने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए

अब फैंस WrestleMania का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां रोमन रेंस और कोडी रोड्स एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं। इस मैच में द रॉक और सैथ रॉलिंस भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications