WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और काफी पॉपुलर हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में वो अच्छा काम कर रहे हैं। पूरी दुनिया में रोमन के चाहने वाले बहुत हैं। भारतीय फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। अब तो उनका क्रेज इतना बढ़ गया है कि बहुत जगहों पर उनके पोस्टर देखने को मिलते हैं। इस बार उनका पोस्टर ऐसी जगह देखा गया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।WWE India ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ऑटो के पीछे रोमन रेंस का टाइटल हाथ में उठाए पोस्टर दिख रहा है। ऐसा लगता है कि ऑटो चालक ने भी रेंस को एक्नॉलेज किया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रोमन ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को WWE में चैंपियन के रूप में 1300 दिन पूरे हो गए हैं। पिछले तीन साल में वो कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग, ऐज और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। अभी तक कोई भी उनकी बादशाहत को खत्म नहीं कर पाया है। उनकी इस सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ दिया। जे उसो, जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। हालांकि, जे उसो अब उनके ग्रुप द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं हैं।WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस के होंगे कड़े मुकाबले WrestleMania 40 में इस साल रोमन रेंस तगड़े एक्शन में नज़र आएंगे। दोनों दिन उनके मुकाबले तय किए गए हैं। नाईट 1 में द रॉक के साथ मिलकर वो कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे। इस मुकाबले पर बहुत कुछ दांव में लगा होगा।नाईट 2 में रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोड्स इस समय शानदार मोमेंटम प्राप्त कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि वो इस बार रेंस की बादशाहत खत्म कर सकते हैं। कंपनी ने भी कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। अब देखना होगा कि वो रेंस को हराकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे या नहीं।