Roman Reigns vs Logan Paul: WWE सुपरस्टार्स क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए सऊदी अरब पहुंच चुके हैं और इस बड़े इवेंट से पहले सऊदी अरब में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके दुश्मन लोगन पॉल (Logan Paul) भी मौजूद थे। बता दें, Crown Jewel के प्रेस कान्फ्रेंस के आखिरी सैगमेंट में रोमन रेंस और लोगन पॉल नज़र आए थे।WWE@WWE.@LoganPaul pulls up to the Press Conference on a camel! #WWECrownJewel5561651.@LoganPaul pulls up to the Press Conference on a camel! 😮#WWECrownJewel https://t.co/6RVfGprN02रोमन ने इस प्रेस कान्फ्रेंस के लिए आम तरीके से एंट्री की थी लेकिन उनके दुश्मन लोगन पॉल की शानदार तरीके से ऊंट पर एंट्री हुई थी। लोगन पॉल को ऊंट पर एंट्री करते हुए देखकर खुद रोमन रेंस भी काफी हैरान हो गए थे। लोगन पॉल इसके बाद ऊंट से उतरकर प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल हो गए थे और इस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर निशाना साधा था।WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने अपने भाई का जिक्र करके Crown Jewel से पहले रोमन रेंस को दी बड़ी धमकीLogan Paul@LoganPaulI brought backup twitter.com/wwe/status/158…WWE@WWE.@jakepaul IS HERE!!!@LoganPaul has some serious backup for his battle with @WWERomanReigns tomorrow at #WWECrownJewel! @HeymanHustle7060296.@jakepaul IS HERE!!!@LoganPaul has some serious backup for his battle with @WWERomanReigns tomorrow at #WWECrownJewel! @HeymanHustle https://t.co/aRRjJCP2IuI brought backup twitter.com/wwe/status/158…WWE Crown Jewel के लिए हुए इस प्रेस कान्फ्रेंस के अंत में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था। बता दें, इस प्रेस कान्फ्रेंस के अंत में लोगन पॉल के भाई जेक पॉल नज़र आए थे और उन्होंने वहां आकर अपने भाई लोगन की जीत का दावा किया था। अब लोगन पॉल ने ट्वीट करके रोमन रेंस को बड़ी धमकी दी है। लोगन पॉल ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो अपने साथ बैकअप लेकर आए हैं और बैकअप से उनका मतलब जेक पॉल से था।बता दें, जेक पॉल बॉक्सर हैं और वो फाइट करना जानते हैं। लोगन पॉल ने अपने ट्वीट के जरिए साफ कर दिया है कि Crown Jewel में मैच के दौरान उनके भाई जेक पॉल रिंगसाइड पर मौजूद रहने वाले हैं। देखा जाए तो यह रोमन रेंस के लिए खतरे की घंटी है और ऐसा लग रहा है कि जेक पॉल मैच के दौरान ट्राइबल चीफ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। देखा जाए तो इस वजह से WWE Crown Jewel में होने जा रहे लोगन पॉल vs रोमन रेंस मैच को लेकर रोमांच काफी बढ़ चुका है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।